1979 को कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. डीडी पन्त की अध्यक्षता में नैनीताल में एक सभा हुयी थी. इस सभा में बिपिन चंद्र त्रिपाठी, इंद्रमणि बडोनी और काशी सिंह ऐरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की स्थापना का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के सभी जिलों को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नया राज्य बनाना था, ताकि पर्वतीय क्षेत्र का विकास वहाँ की स्थानीय जनता के हाथों में आ जाये और पहाड़ी लोगों के लिये सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके.
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (यूकेडी) की स्थापना हेतु 26 जुलाई 1979 को कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. डीडी पन्त की अध्यक्षता में नैनीताल में एक सभा हुयी थी. इस सभा में बिपिन चंद्र त्रिपाठी, इंद्रमणि बडोनी और काशी सिंह ऐरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की स्थापना का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के सभी जिलों को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नया राज्य बनाना था, ताकि पर्वतीय क्षेत्र का विकास वहाँ की स्थानीय जनता के हाथों में आ जाये और पहाड़ी लोगों के लिये सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके.
यह सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश के भीतर रहते हुये पहाड़ के लोगों की मूलभूत समस्यायों का उचित तरीके से समाधान नहीं होता था. उत्तराखण्ड क्रांति दल का उद्देश्य यही था कि पहाड़ के निवासियों के लिये मूलभूत सुविधायें जुटाने का मार्ग खोजा जा सके.
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने 1980 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रवेश किया। जसवंत सिंह बिष्ट रानीखेत निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले विधायक बने. बाद में काशी सिंह ऐरी ने पिथौरागढ़ से उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रवेश किया.
1988 में इन्द्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड क्रांति दल के तत्वाधान में 105 दिनों तक पिथौरागढ़ के तवाघाट से देहरादून तक पदयात्रा की थी. उन्होंने गांव में घर-घर जाकर लोगों को अलग राज्य की मांग करने के कारणों के बारे में बताया.
1992 में इन्द्रमणि बडोनी ने बागेश्वर में मकर संक्रांति के दिन उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की तरफ से गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी बनाने की घोषणा की थी.
1994 में, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की ने उत्तराखण्ड निवासियों के लिये एक अलग राज्य की संवैधानिक वैधता के लिए जन आंदोलन शुरू किया. इन विरोध प्रदर्शनों और सभाओं को इंद्रमणि बडोनी की मृत्यु से और बढ़ावा मिला, जो उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की विचारधारा के अग्रदूत थे.
1994 में 1 और 2 अक्टूबर की रात दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हजारों लोगों पर, ख़ास कर युवाओं और महिलाओं पर, पुलिस द्वारा गोलीबारी की गयी. महिलाओं करे ऊपर जघन्य अपराधपूर्ण कृत्य किये गये. यह केन्द्र की कांग्रेस सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा किया गया सबसे जघन्य कृत्य था.
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के अथक प्रयासों, संघर्ष और उत्तराखंड की जनता के बलिदानों के कारण नवंबर 2000 में उत्तरांचल नाम से एक अलग राज्य का सृजन हुआ. कुछ साल बाद इस नये राज्य का नाम बदल कर उत्तराखण्ड कर दिया गया.✍️ अवतार सिंह बिष्ट,
संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!
उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य के जनता का , ख़ास कर उन लोगों का जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया, बहुत बड़ा योगदान है.
साथ ही 1998 से 2004 तक केन्द्र में सत्ता में रही अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली भाजपा – एनडीए सरकार को भी इस शुभ कार्य का श्रेय (क्रेडिट) देना उचित होगा. वाजपेयी जी की सरकार ने वर्ष 2000 में उत्तराखंड के साथ साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों का भी सृजन किया था
2002 में गठित पहली उत्तराखंड विधानसभा में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल को राज्य की विधान सभा की 70 सीटों में से केवल 7 सीटों पर जीत मिली. इसके बाद यह संख्या लगातार गिरती रही और अब इस पार्टी का विधान सभा में कोई सदस्य नहीं है.
