देहरादून। फर्जी अपहरण व फिरौती की फिल्मी कहानी गढ़ने वाले खनन निदेशक पैट्रिक के निलंबन के बाद अब शासन ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में अपर निदेशक राजपाल लेघा को निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को शासन ने खनन निदेशक को निलंबित कर दिया था। खनन निदेशक पैट्रिक ने ओमप्रकाश तिवारी पर अपहरण व 50 लाख की फिरौती का झूठा […]

उत्तराखंड : फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति पाए शिक्षकों के मामले में हाइकोर्ट में हुई सुनवाई, 57 फेक टीचर सस्पेंड, 2 महीने में मांगी पूरी रिपोर्ट

नैनीताल: उत्तराखंड हाइकोर्ट ने प्राइमरी और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाए करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों की नियुक्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई […]

कोसी नदी में अवैध खनन की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर राजस्व व खनन विभाग ने संयुक्त रुप से अभियान चलाया। मंगलवार को बाजपुर के नायब तहसीलदार वीरेंद्र संजवान, देवेंद्र सिंह, हल्का लेखपाल मोहन सिंह रावत, दीपक चौहान और खनन विभाग के खनन मोहर्रिर होशियार सिंह ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरे एक डंपर को रोककर उत्तर प्रदेश की सीमा में ले गया।

उत्तर प्रदेश के खनन धंधेबाज जबरन डंपर को अधिकारियों से छुड़ा ले गए। बताते चलें कि राजस्व व खनन विभाग की टीम कोसी नदी पार किसी जमीनी विवाद से वापस […]

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई है।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। […]

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सांगठनिक जिला ऋषिकेश में निकाय चुनाव प्रभारी सहित सहप्रभारी की नियुक्ति की

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त,जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शैलवाला ममगाई की उपस्थिति में सांगठनिक जिला ऋषिकेश में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की कोर कमेटी ने निकाय चुनाव को मध्यनजर […]

डोईवाला: कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणव नेगी का निधन हो गया. प्रणव नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे. सोमवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मेजर प्रणव नेगी का पार्थिव शरीर आज देर शाम या फिर कल एक मई को उनके आवास डोईवाला पहुंचेगा.

जानकारी के मुताबिक प्रणव नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है. प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी. इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे. […]

उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल 82.63 फीसद बच्चे पास हुए हैं. इनमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 और बालिकाओं का पास प्रतिशत 85.96 रहा है. बोर्ड ने परिणाम के साथ टाॅपर्स लिस्ट भी जारी क दी है.बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है।उत्तराखंड बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 1,16,379 छात्र व छात्राएं 10 वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और 12वीं एग्जाम में कुल 94,768 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित 1,200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.

इंटरमीडिएट मेंपीयूष कोहलिया और कंचन जोशी दोनों ने टाॅप किया है. दोनों ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं. उनका स्कोर 97.60 प्रतिशत है. बोर्ड के सभापति महावीर […]

पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर उत्तराखंड सरकार ने एक्शन लिया है. पिछले दिनों पतंजलि को भ्रामक विज्ञापन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है और अब बाबा रामदेव की कंपनी के 14 प्रोडक्ट पर बैन लगा दिया गया है.पतंजलि की दिव्य फार्मेसी के 10 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. उत्तराखंड औषधि विभाग के लाइसेंस प्राधिकरण के एक आदेश में यह जानकारी दी गई. यह आदेश इस महीने की शुरुआत में औषधि एवं जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन में कंपनी के इन उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जारी किया गया है.

आदेश के अनुसार, दिव्य फार्मेसी के जिन उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है उनमें श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेहा, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा […]

उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम के कारण डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। डेंगू और चिकनगुनिया के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

राज्य में बढ़ते हुए डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों को देखते हुए इसके उपचार और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के […]

उत्तराखंड में छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. ईडी सूत्रो के मुताबिक परविंदर सिंह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी ग्रुप (सिंह ग्रुप) चला रहा था, जो डार्क वेब वेबसाइटों पर एड देकर ड्रग्स बेच रहा था और पूरा सिंडिकेट चला रहा था.

इसके बदले में सिंह संगठन को ड्रग्स तस्करी से पैसा मिलता था, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी के रूप में भी शामिल था. 19 अप्रैल को अमेरिकी अदालत ने एक भारतीय नागरिक को […]