अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुरसाड़ी कारागार में तलाशी के दौरान 20 जुलाई को पुलकित ने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य से हाथापाई कर दी थी।

जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य ने बताया कि कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन पुलकित सामान को अपने […]

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनकी उत्तराखंड की संस्कृति और सरोकारों से जुड़े कई समसामयिक विषयों पर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई।

उन्होंने पीएम को अपनी बड़ी बिटिया कृति की मुहिम हिमालयन थ्रेड्स द्वारा डिजाइन किया श्री बदरी केदार थीम पर बना मफलर व पिरुल से बनी सामग्री भेंट की। प्रधानमंत्री ने […]

अपनी पंचायत में बेहतरीन काम करने के लिए देशभर की 150 महिला जनप्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड की चार महिला जनप्रतिनिधियों का भी चयन इस सम्मान के लिए किया गया है।

पिथौरागढ़: ममता ने बनवाए सर्वाधिक शौचालय डीडीहाट विकासखंड के ननकूड़ी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान ममता बोरा को दिल्ली में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। […]

राज्य निर्माण आंदोलनकारी मदन मोहन नौटियाल के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त राजकीय सम्मान न दिए जाने पर साधा धामी सरकार पर निशाना

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने दिग्गज राज्य निर्माण आंदोलनकारी मदन मोहन नौटियाल के निधन पर गहरा दुख और शोक […]

बांग्लादेश में फंसे हिन्दुओं की वापसी के लिए राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा भावुक पत्र**

देहरादून:- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर शुक्ला ने बांग्लादेश में फंसे हिन्दुओं के साथ […]

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स ने वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाया है. अब इस मामले में सरकार से CBI जांच की मांग की है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने संसद में पेश होने वाले वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का समर्थन किया है.

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चैयरमेन शादाब शम्स ने वक्फ बोर्ड में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच करवाने की मांग रखी है. चैयरमेन ने कहा […]

केदारनाथ में आपदा से नुकसान, क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य और भविष्य में आपदा से बचाव के लिए केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी प्रभावित विभागों को तत्काल आकलन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग से भीमबली, केदारनाथ, सोनप्रयाग, चिम्बासा व लिंचौली क्षतिग्रस्त हेलीपैड को लेकर, आपदा प्रबंधन विभाग से भूस्खलन की निगरानी, […]

उत्तराखंड से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए जल्द ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कस्टम कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए कस्टम कार्यालय के संचालन पर होने वाला खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

पहली बार उत्तराखंड से नेपाल के काठमांडू, सिंगापुर, दुबई, कोलंबो, मलेशिया, बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की कवायद चल रही हैं। लेकिन अभी तक जौलीग्रांट व पंतनगर […]

रुद्रपुर , बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसएसबी के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से खटीमा और झनकईया थाने से सटे नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग की।

रूद्रपुर ,इसके अलावा संदिग्ध बांग्लादेशी से जुड़ी हर इनपुट पर पुलिस काम कर रही है।ऊधम सिंह नगर में भी पूर्व में कई बांग्लादेशी पकड़ में आ चुके हैं, जिन्हें बाद […]

शासन ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस कड़ी में आठ जिलों के आबकारी अधिकारियों को बदला गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान को इसी पद पर उत्तरकाशी भेजा गया है।

उनके स्थान पर टिहरी में तैनात कैलाश चंद बिंजोला को लाया गया है। रुद्रप्रयाग में तैनात लक्ष्मण सिंह को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी का दायित्व सौंपा गया है। रमेश चंद्र […]