उत्तराखंड की दो सीटों मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। मतगणना के लिए दोनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गई […]

उत्तराखंड के लिए 12 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। देहरादून के राज्य अतिथि गृह एनेक्सी में समान नागरिक संहिता को लेकर पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट शुक्रवार को सार्वजनिक कर दी गई है। आम लोगों के लिए शाम से यूसीसी की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी, आम […]

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित भगवानपुर कोलियाड़ा गांव में एनएच-74 से लगे 46 पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त करते समय लोगों ने विरोध कर दिया। मौके पर ही एक पथराव से भगदड़ की स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने कार्रवाई का विरोध किया और पुलिस से धक्का -मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच पथराव में महतोष निवासी लोडर चालक अशोक घायल हो […]

प्रा इवेट सेक्टर में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, नौकरी की तलाश कर रहे युवा देहरादून में 10,000 रुपए से कर 48,000 रुपए तक महीने की नौकरी पा सकते हैं। बता दें कि सेवायोजन विभाग की तरफ से 12 जुलाई को दून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस रोजगार मेले में प्राइवेट सेक्टर की करीब 44 कंपनियां आएंगी और 1300 से अधिक खाली पदों पर भर्ती करेंगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के अनुसार रोजगार मेला के लिए पंजीकरण […]

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में बलिदान हुए पांचों वीर जवानों का उनके पैतृक घाटों पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपने बच्चों को तिरंगे में लिपटा देख बलिदानियों का परिवार नि:शब्द था, वहीं अंतिम यात्रा में पहुंचे हर किसी शख्स की आंखों में आंसू थे।

Terrorist Attack: तिरंगे में लिपटकर लौटा भाई…बहनों ने दिया कंधा, भारत माता के जयकारे लगा परिवार को दी हिम्मत जखोली ब्लॉक के कांडा-भरदार गांव निवासी बलिदानी नायब सूबेदार आनंद सिंह […]

बद्रीनाथ और केदारनाथ लगभग साढ़े पांच हजार साल पहले लिखे स्कंद पुराण में भगवान वेद व्यास ने एक भविष्यवाणी की थी जिसमें कहा गया था कि धरती पर जब पाप बढ़ेगा तथा लोगों का एक-दूसरे पर भरोसा खत्म हो जाएगा, उस वक़्त उत्तराखंड में स्थित नर और नारायण पर्वत आपस में मिल जाएंगे, जिससे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने का रास्ता बंद हो जाएगा।

स्कंद पुराण के मुताबिक, कलियुग के प्रथम चरण में एक ऐसा समय आएगा, जब बद्रीनाथ जैसा पवित्र तीर्थ विलुप्त हो जाएगा। स्कंद पुराण में श्लोक “बहुनि सन्ति तीर्थानि दिव्य भूमि […]

सी एम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर इसे हरिद्वार के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दिया है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए थे।

उन्होंने यह भी कहा था कि गत वर्ष की कांवड़ यात्रा में आए शिव भक्तों की संख्या एवं व्यवस्थाओं के दृष्टिगत इस वर्ष कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं […]

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वाहन चालक के 34 पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा की उत्तर-कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अगर उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों-उत्तरों पर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह 14 जुलाई तक अपनी आपत्तियां निर्धारित प्रारूप में केवल ऑनलाइन माध्यम से भर सकता है।

उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.com पर उपलब्ध है। भर्ती के लिए 14 मार्च को जारी कर दिया गया था विज्ञापन आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि आयोग […]

दे श भर में मानसून ने दस्तक दे दी है. पूरे देश में बारिश से बुरा हाल है. उत्तराखंड में भारी बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है. बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

कुमाऊं मंडल में लगातार बारिश प्रदेश के कुमाऊं मंडल में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बरसात हो रही है. कुमाऊं का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन लालकुआं भी आफत भरी बारिश […]

ऊत्तराखंड लोक सेवा आयोग की 14 जुलाई को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण करके उनकी अलग से निगरानी की जाए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को 14 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के सफल […]