बनभूलपुरा में अवैध रूप से निर्मित एक मदरसे को ढहाने के बाद आठ फरवरी को इलाके में हिंसा भड़क गई थी. स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के कर्मियों और पुलिस […]
Category: अपराध
उत्तराखंड के हलद्वानी में भड़की हिंसा के चार दिन बाद, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए, इस बीच 300 से अधिक मुस्लिम परिवार बनभूलपुरा क्षेत्र से फरार हो गए हैं
लगाए गए कर्फ्यू के बीच परिवहन बाधाओं के कारण, कई परिवारों को अपने सामान के साथ पैदल यात्रा करते देखा गया। 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अतिक्रमण विरोधी अभियान के […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को कांग्रेस की राज्य इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और हल्द्वानी हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से बनभूलपुरा मामले में चर्चा की।
प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश एवं सुमित हृदयेश भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य […]
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।
पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला हल्द्वानी में मोर्चा भड़की हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाला लिया है। छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। वहीं पुलिस […]
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीसीबी) के नेशनल एयर क्लीन प्रोग्राम प्रोजेक्ट (एनसीएपी) के अंतर्गत कार्यरत महिला ने बोर्ड के सदस्य सचिव व आइएफएस अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि 24 जनवरी की दोपहर को वह […]
दारोगा भर्ती प्रकरण में विजिलेंस ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।इस मामले में अब अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है। सूत्रों की मानें तो विजिलेंस को कई दारोगाओं के विरुद्ध रुपये देकर भर्ती होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
वहीं कुछ दारोगा ऐसे भी हैं, जिनकी संलिप्तता सामने आई है। ऐसे में इन दारोगाओं पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटक सकती है। प्रकरण में 20 दारोगा जनवरी 2023 से […]
काशीपुर,एसीजे द्वितीय के न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी महिला को तीन माह के कारावास व 4 लाख 40 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। गांव गंगापुर निवासी सुरेंद्र ग्रोवर पुत्र हरभगवान दास ने अधिवक्ता प्रयाग दर्शन रावत के माध्यम से एसीजे द्वितीय के न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था।
जिसमें कहा कि उसने फरवरी 2019 में खड़कपुर देवीपुरा निवासी प्रीत कौर को चार लाख रुपये उधार दिए थे। उसने दिसंबर 2019 तक उधार रकम लौटाने का वायदा किया था। […]
मसूरी शुभम को पकड़ने गई टीम में दो दरोगा की लापरवाही सामने आई है। दोनों को पुलिस कप्तान ने निलंबित कर दिया है। दरोगा हथियारों से तो लैस थे लेकिन किसी ने अपनी कमरबंद से पिस्तौल को निकालने की जहमत नहीं उठाई। बेखौफ रहा शुभम…पुलिस के कमरबंद में घुसे रहे हथियार, चलाने की नहीं उठाई जहमत, दो दरोगा निलंबित
शुभम मिथुन कुमार को गोली मारकर हथियार लहराता हुआ भाग निकला लेकिन कोई उस पर पीछे से गोली चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ पुलिसकर्मी उसके पीछे जरूर भागे […]
पिता को भी उतारा था मौत के घाट, पत्नी जान गई राज तो ऐसे बनाया ठिकाने लगाने का प्लान सोनीपत का शातिर शुभम पत्नी पर जानलेवा हमला करने से करीब चार माह पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका था। यह राज पत्नी को पता चला तो उसे भी शुभम ने रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी।नीपत का शातिर शुभम पत्नी पर जानलेवा हमला करने से करीब चार माह पहले अपने पिता की भी हत्या कर चुका था। यह राज पत्नी को पता चला तो उसे भी शुभम ने रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी।
मरा जानकर उसे पुल के नीचे फेंक दिया। इस दौरान उसने पुलिस से बचने के लिए कई पैंतरे भी अपनाए। फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी चलाई। स्कूटर का इस्तेमाल किया। […]
