हिन्दू धर्म में संकष्टी चतुर्थी के व्रत का बहुत अधिक महत्व है और यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है. संकष्टी चतुर्थी के दिन विवाहित महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की बप्पा से कामना करती हैं.

ऐसी मान्यता है कि जो विवाहित महिलाएं पूरे विधि-विखान से व्रत रखती हैं, भगवान गणेश उनकी सभी बाधाओं को हर लेते हैं. इस दिन उनकी पूजा और विधि-विधान से व्रत […]

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी उत्तराखंड का मौसम बदला रहा और पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली।

इस बार मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। आमतौर पर मानसून केरल में एक जून को पहुंचता है। वर्ष 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा […]

गु रुवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 241 लोगों की जान चली गई। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यह पहली बार है कि सबसे अधिक बिकने वाले बड़े आकार के ड्रीमलाइनर (बोइंग 787) के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोगों की जान गई और खुद विमान का ढांचा भी नष्ट हो गया।

हम आपको बता दें कि लंबी दूरी की उड़ानों के लिए उपयोगी माने जाने वाले बोइंग के ड्रीमलाइनर विमानों ने 14 वर्ष पहले उड़ान भरी थी और फिलहाल 1,100 से […]

ईरान का नतांज परमाणु संयंत्र और इसके आसपास के हालिया घटनाक्रम मध्य पूर्व की भू-राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गए हैं. हाल के वर्षों में, इज़राइल ने बार-बार नतांज को निशाना बनाया है, जिसे वह ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का केंद्र मानता है.

इसलिए इजरायल ने नतांज को निशाना बनाया. कुछ लोग नटांज़ की तुलना “कैराना हिल” से करते हैं, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा एयरबेस के पास हैं. माना जाता […]

करीब तीन शताब्दियों से समंदर की गहराई में दफन खजाना आखिरकार दुनिया के सामने आ ही गया है. कोलंबिया के तट पर समुद्र की तलहटी में एक ऐसा जहाज मिला है, जिसके भीतर अरबों डॉलर के सोने-चांदी के सिक्के और ऐतिहासिक कलाकृतियां छिपी हुई थीं.

वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि यह मलबा 1708 में डूबे स्पेनिश युद्धपोत San Jose Galleon का है. इस खोज ने इतिहास प्रेमियों, खजाना खोजने वाली कंपनियों और सरकारों के […]

🟪 ✊ सूचना एवं निवेदन ✊ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून,प्रिय साथियों,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा कल दिनांक 14 जून (रविवार), प्रातः 11 बजे शहीद स्मारक पर “राज्य के परिसीमन को लेकर एक चिंतन बैठक” आहूत की जा रही है। […]

इ स्राइल में ईरान ने की थी ड्रोन की तस्करी इस्राइल ने हमले से पहले ईरान में ड्रोन और अन्य हथियारों की तस्करी की थी। यह ड्रोन और हथियार मोसाद खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर आईडीएफ ने ईरान में पहुंचाए थे।

अधिकारी के मुताबिक मोसाद एजेंटों ने तेहरान के पास ईरानी धरती पर ड्रोन बेस स्थापित किया। ड्रोन रात भर सक्रिय हो गए। इसके अलावा हथियार प्रणालियों से लदे वाहनों को […]

13 जून, 2025 की सुबह इज़रायल ने पुष्टि की कि उसने ईरान पर हमला किया है, वहीं ईरानी मीडिया ने बताया कि राजधानी तेहरान में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. यह हमला उस वक्त हुआ है जब अमेरिका ईरान को परमाणु हथियारों के लिए ज़रूरी सामग्री के उत्पादन को रोकने के लिए राज़ी करने की कोशिश कर रहा है.

इज़रायल के एक सैन्य अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इज़रायल ईरान के ‘दर्जनों’ परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है. अधिकारी ने यह भी कहा […]

ह रिद्वार पुलिस ने खड़खड़ी में होटल कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारने के दो आरोपियों को पंजाब के फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मानव हंस और गौरव कुमार हैं जो पंजाब के ही रहने वाले हैं।

बीती दो जून को दोनों आरोपियों ने अपने साथियों शम्मी खान और बॉबी के साथ मिलकर होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए थे। मायापुर के एसपी […]

रुद्रपुर हाल ही में नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में 1,000 और 2,700 मीटर के बीच की ऊंचाई पर 10 किंग कोबरा सांप देखे गए। इससे वैज्ञानिकों के बीच चिंता पैदा हो गई है। उनका कहना है कि इसे बदलते जलवायु पैटर्न से जोड़ा जा सकता है।

सरीसृप, जो आमतौर पर निचले उष्णकटिबंधीय आवासों में पाए जाते हैं, उनका गोपालेश्वर, भंज्यांग, सोखोल और फुलचौक सहित उच्‍च क्षेत्रों में दिखाई देना असमान्‍य है। अवतार सिंह बिष्ट,वरिष्ठ संपादक, शैल […]