रूद्रपुर  जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 अप्रैल मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।उन्होंने युवा मतदाताओं, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं के साथ ही सभी मतदाताओं से निर्वाचन महापर्व में मतदान कर प्रतिभाग करने की अपील की । उन्होंने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा व मजबूत लोकतंत्र है, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है ,मतदान हमारी ताकत है इसलिए अपने मत की ताकत को समझते हुए निर्भय होकर अवश्य मतदान करें साथ ही अपने आसपास के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मताधिकार हमारा अधिकार है इसलिए अपने कर्तव्य को समझते हुए बिना किसी प्रकार के प्रलोभन के निर्भिक होकर मत का अवश्य प्रयोग करें ,ताकि समाज को एक अच्छा जनप्रतिनिधि मिले व क्षेत्र ,देश का विकास हो सके, इसलिए 19 अप्रैल को बूथ में जाकर मतदान अवश्य करें।

जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर अप्रैल 2024- आगामी 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य मतदान के सफल सम्पादन हेतु आज पुलिस लाईन में सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह […]

रुद्रपुर मंगलवार को व्यय पर्यवेक्षक टी शंकर  द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया। व्यय पर्यवेक्षक द्वारा अंतरराज्यीय तथा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की निगरानी का निरीक्षण सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से किया। उन्होंने  सभी टीमों के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। लोकसभा मतदान 19 अपै्रल को है उसको ध्यान में रखते हुए आने वाले 72 घंटों के लिए अतिरिक्त सावधानी व नजर रखने के निर्देश सभी संबंधित टीमों को दिये।निरीक्षण में लॉइजनिंग ऑफिसर प्रेक्षक हितेश पंत व अन्य मौजूद थे।

रूद्रपुर 16 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में मंगलवार को बगवाड़ा मंडी परिसर में बेवकांटिंग कार्मिको को मास्टर टेªनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के […]

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में सांसद अजय भट्ट पर पार्टी ने यों ही दोबारा भरोसा नहीं जताया है। इसके पीछे भट्ट के क्षेत्र में सतत सक्रिय रहने और दशकों से लंबित समस्याओं का निराकरण करवाने, महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने और अत्यंत महत्त्वपूर्ण पद पर रहने के चलते देश विदेश में दायित्व निभाने के बावजूद स्थानीय जनता से निकट और आत्मीय संबंध बनाए रखना प्रमुख वजह रही।

प्रमुख उपलब्धियांअजय भट्ट को बतौर मंत्री केवल ढाई वर्ष का कार्यकाल मिला। लेकिन इस अवधि में और पूर्व में बतौर सांसद उन्होंने जमरानी बांध की स्वीकृति, काठगोदाम नैनीताल रोपवे, सात […]

रुद्रपुर चौधरी योगेन्द्र सिंह जी के ग्राम मुकुंदपुर फार्म-हाउस पर उत्तराखंड जाट महासभा रुद्रपुर द्वारा नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मा0 अजय भट्ट जी का भव्य समारोह आयोजित कर बुके एवम शॉल ओढ़ा कर स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।

उत्तराखंड जाट महासभा रुद्रपुर के समस्त सम्मानित जनों ने शत प्रतिशत मतदान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भट्ट जी को रिकार्ड तोड़ मतों से विजय दिलाने का आश्वासन भी […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा के खटीमा में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘सिद्ध होंगे संकल्प फिर एक बार, अबकी बार 400 पार। खटीमा (नैनीताल लोकसभा) में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी […]

( संशोधित )रूद्रपुर, 14 अप्रैल 2024/- एस आई ऑटो पैक युनिट में जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ( नोडल स्वीप ) मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युनिट में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान की महत्ता के विषय में अवगत कराया गया तथा मतदान के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व मतदान दिवस 19 अप्रैल को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की।उक्त कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग प्रबंधक विपिन कुमार, स्वीप सहायक नोडल अमन अभिरूद्ध, व्योमा जैन, युनिट के प्रबंधक मनीष बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

रूद्रपुर 13 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- शनिवार को पीएसी 31वीं वाहिनी रूद्रपुर में बनाये गये सुविधा केन्द्र में पीएसी के 46वी व 31वीं बटालियन एवं एसडीआरएफ के जवानो द्वारा पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, नोडल कार्मिक मनीष कुमार, 66-विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष बिष्ट ने प्रातः 11.30 बजे 31वीं बटालियन के आडिटोरियम हॉल में बनाये गये सुविधा केन्द्र में मतदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को सावधानी से मतदान करने व मतदान की गोपनीयता बनाये रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान मतदान जारी था।

निरीक्षण के दौनान डिप्टी कमांडेट 31वीं वाहिनी पीएसी उत्तम सिंह नेगी, सहायक नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट सुभाष गुप्ता, तहसीलदार दिनेश कुटौला व पीएसी के जवान मौजूद थे। रुद्रपुर 13 अप्रैल […]

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने उत्तराखंड सरकार पर सूचना अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 87 वर्तमान 109 रुद्रपुर- काठगोदाम राज्य मार्ग के अंतर्गत नगला तिराहे से शमशान घाट लालकुआं के बीच सड़क को फोर लेन चौड़ीकरण ना किए जाने के मामले में सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रयोक्ता एजेंसी को रामपुर काठगोदाम अनुभाग के 43.3 किलोमीटर से 88 किलोमीटर तक जिला उधम सिंह नगर से जिला नैनीताल में चार लेन सड़क चौड़ीकरण हेतु विधिवत स्वीकृति दिनांक 10 सितंबर 2014 को दी गई थी। साथ ही स्वीकृति में स्पष्ट रूप से अंकित है कि परिवर्तित वन भूमि की कानूनी स्थिति अपरिवर्तित रहेगी।

केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति के बिना प्रस्ताव का ले आउट प्लान नहीं बदला जाएगा। जबकि मुख्य वन्यजीव वार्डन, उत्तराखंड द्वारा तैयार की जाने वाली इस योजना को लागू करने […]

सी,जी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 4 प्लॉट नंबर 77 मैं आज फिर एक बड़ा हादसा, सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ख्याली नाम का लड़के को मशीनों पर काम करने पर विवश किया गया ।जैसा कि पहले भी सी,जी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में होता आया है आज फिर एक लड़के की चारों उंगलियां मशीन में दबाकर कुचल गई। ख्याली हल्द्वानी बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट है। सिडकुल प्रबंधन ने ख्याली के परिजनों के साथ मिलकर सौदेबाजी की बात शुरू कर दी है।  रुद्रपुर सिडकुल के अंदर हजारों की संख्या में परिणाम स्वरूप अनट्रेन हाथ कटे हुए या फिर अपाहिज मजदूर मिल जाएंगे। जिन्हें प्रबंधन के द्वारा डरा धमका कर या फिर लालच देकर बड़ी-बड़ी मशीनों मैं काम करने को विवश किया गया था। सी जी food India private limited उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना को पलीता लगाते हुए।

सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत ख्याली से जब हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स के अवतार सिंह विष्ट में बात की तो उन्होंने बताया मेरी चार उंगलियां जड़ से कुचल गई […]

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने गन्ना किसानों की बदहाली पर भाजपा सरकार के गन्ना मंत्री पर प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार उत्तराखंड में गन्ना की पैदावार 1 लाख 70 हजार क्विंटल कम हुई है। सरकार की उदासीनता, गन्ना मूल्य उचित नहीं देना, समय से भुगतान नहीं होना,

गन्ना पेराई में समस्याओं की वजह से गन्ना किसानों ने गन्ना उत्पादन से दूरी बना ली है। पूरे प्रदेश में वर्तमान में लगभग 200 करोड़ रुपये गन्ने का किसानों का […]