


रूद्रपुर 16 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में मंगलवार को बगवाड़ा मंडी परिसर में बेवकांटिंग कार्मिको को मास्टर टेªनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनरो ने कहा कि 50 प्रतिशत बूथों में बेवकास्टिंग होनी है इसलिए सभी बेवकास्टिंग कार्मिक, बेवकास्टिंग कैमरा स्थापित करने एवं उसे संचालित करना अच्छी तरह से सीख ले, जो भी शंका अथवा समस्या है तो उसका निराकरण प्रशिक्षण में ही कर लिया जाये ताकि बेवकास्टिंग ड्राइरन व मतदान दिवस पर बेवकास्टिंग के दौरान संचालन में किसी प्रकार की समस्या न आने पाये। उन्होने कहा बेवकास्टिंग कैमरे को ऐसी जगर स्थापित किया जाये जिससे मतदान की पूरी प्रक्रिया दिखे मगर मतदान की गोपनीयता बनी रहे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया: शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर ,(उत्तराखंड) अध्यक्ष: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद


उन्होने कहा कि मतदान दिवस से एक दिन पूर्व बेवकास्टिंग कैमरे बूथों पर स्थापित कर ड्राईरन किया जायेगा। उन्होने कहा कि बेवकास्टिंग के माध्यम से मतदान दिवस पर मतदान की पूरी प्रक्रिया पर चुनाव आयोग की सीधी नजर होती है इसलिए सभी कार्मिक बेवकास्टिंग संचालन को भलिभांति समझ ले जो भी समस्या या शंका हो उसका सामाधान कर ले।
रूद्रपुर 16 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी सचिव कार्यालय में बैठक लेते हुये भारत निर्वाचन आयोग के एसओपी के अनुसार मंलवार सांय 6 बजे से 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक जनपद सीमा से लगी अन्तराष्ट्रीय नेपाल राष्ट्र की सीमा को सील करने के निर्देश दिये।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्पिूर्ण, एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व्यवस्था रखने के लिये धारा 144 लगा दी गयी है। उन्होने निर्देश दिये कि निर्वाचन के सफल संचालन हेतु तैनात किये गये माईक्रोआब्जर्वर मतदान के 72 घंटे पहले अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेगें व एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी एवं वीडियो निगरानी टीमे हर एक गतिविधियों की गहनता से निगरानी करेगें तथा बैंकट हॉलो, बार आदि स्थानों पर पैनी नजर रखेगें। उन्होने कहा कि निर्वाचन के मद्देनजर 17 की सांय 06 बजे से 19 अप्रैल तक जनपद में सभी मदिरा की दुकाने, बार पूर्णतः बन्द रहेगें। उन्होने कहा कि जनपद के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के 48 घंटे पूर्व सीआरपीसी की धारा 144 लागू रहेगी तथा जनसभाओं का आयोजन भी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ प्रिंट मीडिया: शैल ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर ,(उत्तराखंड) अध्यक्ष: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान पार्टियों को समय से अपने गन्तव्य को प्रस्थान कराना व समय से बूथ पर पहुचाना सभी सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट का दायित्व होगा। उन्होने नोडल एमसीसी को निर्देश दिये कि वे मतदान के 48 घंटे पूर्व सभी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेगें। उन्होने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में तैनात माईक्रोआब्जर्वर, कैमरामैन, वेबकास्टिंग टीम से अनिवार्य रूप से सम्पर्क करना सुनिश्चित करेगें तथा सभी को हर स्तर पर अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगें। उन्होने कहा कि मतदान दिवस से 48 घंटे पूर्व 17 अप्रैल को सांय 06 बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक जनपद में स्थित समस्त मदिरा की दुकाने बन्द रहेंगी। उन्होने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि मतदान के 72 घंटे पूर्व मदिरा की दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाये तथा एफएल-2 से निकासी व एफएल-5 की बिक्री पर भी विशेष नजर रखी जाये। उन्होने बार्डर एरिया पर मुस्तैदी से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये।



बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, अपर जिलाधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, सीओ निहारिका तोमर, एआरटीओ निखिल, आईटीवीपी के अनिल कुमार आदि मौजूद थे।


रूद्रपुर 16 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान एवं वापसी स्थल बगवाड़ा मंडी में की जा रही व्यवस्थाओं का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि 18 अप्रैल गुरूवार को जनपद की 09 विधानसभाओं में तैनात लगभग 7 हजार मतदान कर्मी बगवाड़ा मंडी से निर्वाचन सामाग्री व ईवीएम लेकर प्रस्थान करेंगी। उन्होने नोडल अधिकारी टैंट, वैरिकेटिंग को निर्देश दिये कि वे विधानसभावार कलर कोटिंग के अनुसार साईनेज लगाये ताकि मतदान कार्मिकों को अपने विधानसभा स्थल में सामाग्री लेने मेें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि कलर कोटिंग के अनुसार ही सामाग्री वितरण कार्मिक भी उसी कलर का टी सर्ट पहने होगें ताकि मतदान कार्मिक अपने काउंटर को आसानी से पहचान सकें।
उन्होने कहा कि राधास्वामी सतसंग ब्यास में मतदान पार्टी के वाहनों की पार्किगं होगी तथा राधास्वामी सतसंग ब्यास स्थल से बगवाड़ा मंडी तक 10 सटल सेवा वाहन कार्मिकों को लाने व लेजाने हेतु लगायी जायेगीं। सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट के वाहन बगवाड़ा मंडी के गेट नम्बर 01 के भीतर पार्क किये जायेगें। मतदान कार्मिकों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये साईनेज, वैरिकेटिंग के साथ ही पर्याप्त सुरक्षा कर्मी लगाये जायेगें। मतदान पार्टी के 18 अप्रेल प्रस्थान दिवस व 19 अप्रैल को मतदान दिवस को बगवाड़ा मंडी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मय चिकित्सक स्टांल लगाया जायेगा व मतदान कार्मिकों को नास्ता, भोजन की के लिये परेशानी न हो इसके लिये दोनो दिवस 18 व 19 अप्रैल को मतदान कार्मिकों के भोजन व्यवस्था के लिये भुगतान के आधार पर भोजन स्टांल लगाने के निर्देश उप निदेशक मंडी व जिला पूर्ति अधिकारी को दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, नोडल कार्मिक मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, अपर जिलाधिकारी नजूल पंकज उपाध्याय, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, सीओ निहारिका तोमर, एआरटीओ निखिल सहित नोडल वैरिकेटिंग आदि मौजूद थे।

