रूद्रपुर। पावन नवरात्र के अष्टमी पर्व पर आज मां अटरिया का रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर से भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ मेला स्थल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ मां अटरिया मंदिर पहुंचा। इससे पूर्व रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर में माता पुष्पा देवी के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मां अटरिया की भव्य प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान किया गया। शोभा यात्रा में कई सुंदर झांकियां भी प्रदर्शित की गई थी। बैंड बाजों की भजन धुन में सैकड़ों श्रद्धालु जयघोषों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होकर गुजरती हुई प्राचीन अटरिया मंदिर पहुंची जहां अनुष्ठानों के साथ मां अटरिया देवी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस दौरान माता पुष्पा देवी, प्रबंधक, सचिव अरविंद शर्मा, पंकज गोड़, मनीष शर्मा, दीपा शर्मा, सौरभ शर्मा, सुनीता गोड़, चौधरी धनराज सिंह, अशोक यादव, मोहन यादव, राजू कोली, राजू गुप्ता, द्रोपा देवी ,देवकी देवी आदि लोग मौजूद रहे । इसके बाद कल से मेले का शुभारंभ होगा।
Spread the loveशिमला पिस्तौर/सैंजनी:पंडित राम सुमेर शुक्ल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने ग्राम शिमला पिस्तौर और सैंजनी के आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निशुल्क […]
Spread the loveदसवीं में देहरादून रीजन से 90.97 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। वहीं, बारहवीं में 83.82 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे। बारहवीं में माउंट लिट्रा जी स्कूल, रुड़की की छात्रा […]
Spread the loveविजयादशमी पर नीलकंठ दर्शन का महत्व, रुद्रपुर सहित पूरे उत्तराखंड में धूमधाम से मना दशहरा रुद्रपुर/देहरादून।आज देशभर में विजयादशमी का पर्व बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया […]