रूद्रपुर 11 जुलाई, 2024/ इन्द्रा चौक स्थित पुराने चिकित्सालय में जिला चिकित्सालय बनाने की कवायद शुरू। जिलाधिकारी उदयराज सिंह

रूद्रपुर 11 जुलाई, 2024/ इन्द्रा चौक स्थित पुराने चिकित्सालय में जिला चिकित्सालय बनाने की कवायद शुरू। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ पुराने चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने […]

metropolis जर्जर होती दीवारों को बहुत जल्दी प्रत्येक बिल्डिंग की रिपेयरिंग प्लास्टर, पुट्टी, pop के उपरांत ,उच्च कोटि का प्राइमर एवं पेंट लगाकर मेट्रोपोलिस को फिर से पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। लेबर रेट पर कार्य करने वाले ठेकेदारों को हमने आमंत्रित किया है। बहुत जल्दी मेट्रोपोलिस का रखरखाव शुरू कर दिया जाएगाMrwa

कॉलोनी वासियों की प्रमुख मांग metropolis रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (एमआरडब्लूए) द्वारा आय व्यय का विवरण दिए जाने, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान एवं जलभराव से हुए नुकसान का मुआवज़ा […]

निवर्तमान मेयर रामपाल रंगदारी मामले में न्यायालय में तलव पुलिस द्वारा भेजी गई फाइनल रिपोर्ट निरस्त, अब रामपाल के विरुद्ध धारा 389,506,में चलेगा मुकदमा रुद्रपुर।निवर्तमान मेयर रामपाल के खिलाफ दर्ज रंगदारी के मुकदमे मे पुलिस द्वारा भेजी गई फाइनल रिपोर्ट को माननीय न्यायालय ने निरस्त कर रामपाल को अभियुक्त मानते हुए धारा 389,506 में मुकदमा चलाने का आदेश देते हुए उन्हें न्यायालय में तलब कर लिया है।अब रामपाल के विरुद्ध रंगदारी, गाली गलौज आदि मामले में न्यायालय में मुकदमा चलेगा। वर्ष 2019 में रामपाल जनवरी माह की 13,16 और 17 तारीख को उनकी नजूल की जमीन किच्छा रोड निकट कुष्ठ आश्रम पर आए थे और 10 लख रुपए की रंगदारी मांगते हुए गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी थी।जिस पर के पी गंगवार द्वारा पुलिस को शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने रामपाल के खिलाफ सत्ता के दबाव में आकर मुकदमा दर्ज नहीं किया तब के पी गंगवार ने माननीय न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर रामपाल के विरुद्ध रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन भाजपा के मेयर होने के कारण सत्ता पक्ष की दवाव में आकर पुलिस ने झूठे तथ्य प्रस्तुत कर रामपाल के पक्ष में मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। केपी गंगवार द्वारा माननीय न्यायालय में पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को आस्वीकार करते हुए आपत्ति की जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा केपी गंगवार की जमीन से संबंधित तथ्यों को उचित मानते हुए रामपाल के खिलाफ रंगदारी व जान से मारने की धमकी के मामले मे पर्याप्त सबूत होने पर पुनः मुकदमा शुरू करते हुए रामपाल को न्यायालय में तलब कर लिया है। केपी गंगवार ने एक बताया की सत्ता पक्ष के मेयर होने के कारण सत्ता के दबाव में रामपाल ने पुलिस से गलत तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट भिजवा दी थी लेकिन माननीय न्यायपालिका ने उसे निरस्त कर दिया श्री गंगवार ने कहा कि शहर की 80% नजूल की जमीन पर लोग काबिज हैं इसी तरह से वह भी किच्छा रोड पर स्थित अपनी भूमि पर काबिज हैं रामपाल कुछ लोगों के इशारे पर अपनी निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए केपी गंगवार की जमीन पर आए थे और उन्हें रंगदारी के 10 लाख रुपए न देने पर जमीन खाली करने की धमकी दी थी अब माननीय न्यायालय मे अगली सुनवाई जुलाई महीने में होगी रुद्रपुर,निवर्तमान मेयर रामपाल रंगदारी मामले में न्यायालय में तलव पुलिस द्वारा भेजी गई फाइनल रिपोर्ट निरस्त, अब रामपाल के विरुद्ध धारा 389,506,में चलेगा मुकदमा। पूरी खबर अपडेट लाइव प्रसारण हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स। अवतार सिंह बिष्ट, रूद्रपुर, उत्तराखंड

परिवादी द्वारा सी.डब्लू-1 के रूप में रूपचन्द्र व सी.डब्लू. 2 के रूप में नरेश कुमार को अंर्तगत धारा 202 दण्ड प्रक्रिया संहिता न्यायालय में परिक्षित कराया गया। स ी.डब्लू.-1 रूपचन्द्र […]

चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक बंसल में विधिवत रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शहर के सभी गणमान्य उद्योगपति उपस्थित रहे। इस एक्सपो में विभिन्न उद्योगों के लिए उन्नत तकनीकी समाधानों की पेशकश की जा रही है, जिससे उद्योग की स्थिरता और उन्नति में सहायक साबित होगा। यह तीन दिवसीय एवं उत्सवपूर्ण आयोजन 19, 20 और 21 जून तक चलेगा, जिसमें उद्योग से जुड़े व्यापारी, पेशेवर, अनुसंधानकर्ता और तकनीशियन्स शामिल होंगे। इस एक्सपो में मशीन टूल्स, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, एम्बेडेड सिस्टम्स, और नवाचारी तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन होगा। उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों ने इस अवसर को बड़े ही उत्साह से स्वागत किया है, जो उन्हें उनके व्यापार को बढ़ाने और नई तकनीकी उपायों को अपनाने का एक शानदार मंच प्रदान करेगा।इस बार प्रदर्शनी में संपूर्ण भारत वर्ष से लगभग 150 ओद्योगिक इकाइयों ने अपने अपने उत्पाद प्रदर्शित किये, जिनमे से हाई स्पीड लेज़र कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस, मेटलर्जी के साथ साथ उद्योगों के लिए रोजमर्रा की मशीन जैसे कंप्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कण्ट्रोल पैनल, तार, led लाइट प्रमुख है।प्रदर्शनी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े तमाम लोगो को धातुनिर्मान से सम्बंधित अपना ज्ञान साझा करने और कारोबारी लेन-देन के लिए एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराने में सफल हुई है.I यह एक्सपो के बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी है, जिसमें देश भर से आए उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। 21 जून तक चलने वाले इस एक्सपो में सूई से लेकर रोबोटिक मशीनों तक के उत्पादों को शामिल किया गया है, जिन्हें उद्यमी अपने उद्योगों में इस्तेमाल कर सकते हैं। औदोगिक प्रदर्शनी के माध्यम से रुद्रपुर और निकट क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों को अपनी फैक्ट्री सुचारु चलाने में उपयोगी सभी उपकरण व सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी उद्योगपति विभिन्न उपकरण निर्माता व सप्लायर से सीधे मुलाकात कर सकते हैं व उपकरण निर्माण की संपूर्ण जानकारी व तकनीकी ज्ञान उपकरण के विशेषज्ञों के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। श्री बंसल ने कहा कि हमारे यहां के उद्योग किस तरह के उत्पाद बना रहे हैं। इससे अपना खुद का उद्योग शुरू करने की योजना बना रहे युवाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे उन्हें अपने क्षेत्र में चल रहे उद्योगों को जानने व समझने का मौका मिलता है यहां पर कई तरह के ओद्योगिक उत्पाद एक साथ देखने को मिल रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंद के उत्पाद का चुनाव करने में कोई दिक्कत नहीं होगी । प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योगों के अनेको उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध है | रुद्रपुर गत वर्षो से उत्तराखंड का एक बहुत बड़ा उद्योगिक केंद्र रहा है जिसमे अनेको छोटे बड़े उद्योग उपस्थित है जिनके द्वारा अनेको उत्पाद निर्मित होते है परन्तु यहाँ बनने वाली मशीनों व् उपकरणों की जानकारी सभी को नहीं होती जिस कारण शहर की अधिकतर इंडस्ट्रीज दुसरे शहर से इन्हें मंगाते है इस एक्सपो के माद्यम उद्यमी को मशीने व् उपकरण उन्हें शहर से ही आसानी से उपलब्ध हो रहे है जिससे उनका ट्रांसपोर्ट व्यय भी कम हो जाता है |उद्योगिक प्रदर्शनी द्वारा उद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त मात्रा एवं गुणवत्ता के उत्पाद देखने व खरीदने को मिलते है |इस प्रकार की प्रदर्शनी से रुद्रपुर के उद्योगों को गति मिलेगी और नए अवसरों का लाभ भी मिलता है | उद्योग जगत में हो रहे नए बदलाव की जानकारी उद्योग प्रदर्शनी द्वारा प्राप्त होगी, तथा देश विदेश में आई नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त होगी, प्रदर्शनी में उपकरण के सभी प्रतिस्पर्धी उपलब्ध होने से उत्पादों की तुलनात्मक जानकारी मिल रही है।प्रदर्शनी के दौरान अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, 20 जून को प्रदर्शनी में स्थित सेमिनार हॉल में एक कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमे इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपनी कर्यषमता बढाने के गुर सीख सकेंगे I कार्यक्रम का आयोजन गत वर्षो की भांति द्रोणाचार्य इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। रुद्रपुर में होने वाली औद्योगिक प्रदर्शनी उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी होगी जिसमें देश विदेश से 10000 से अधिक vistors के आने की उम्मीद है । प्रदर्शनी में रोबोटिक मशीनरी तथा कंप्यूटर चालित मशीनों का भी प्रदर्शन किया जाएगा जिसके द्वारा उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उत्पादन की क्षमता बढाई जा सकती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा , दुर्गेश, आर.के.बत्रा, संजय जुनेजा, मनोज छाबड़ा, संदीप राव,विकास पाण्डेय, आर.सी. बिंजोला, शकील खान, कुलदीप, दीपक चौधरी,आशुतोष शर्मा, अनूप सिंह , दीपक चौधरी,संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।

बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि विशोन पर्वत से शुरू होकर जिसका वर्णन केदार खंड में है तथा यहां भगवान राम तथा हम सभी के गुरु वशिष्ठ जी ने तपस्या की थी तथा व्यावहारिक वेदांत की धनी स्वामी रामतीर्थ जी ने भी इसी स्थल पर तपस्या की है।यह स्थान गढ़वाल मंडल में टिहरी जिला 11 गांव हिंडावबाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का शुभारंभ 16 मई को ढूंग से हुआ था। इस वर्ष यात्रा को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।17 मई को हरिद्वार में गंगा स्नान करके उत्तराखंड के विभिन्न देवस्थलों से गुजरती हुई 09 जून 2024 को दिन रविवार सायं 5 बजे रूद्रपुर गल्ला मंडी पहुंचने पर स्वागत किया गया।उसके पश्चात मुख्य बाजार होते हुए गंगापुर रोड पर श्री नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी में डोली का भव्य स्वागत किया । उसके पश्चात होटल कोरीयनथन जेपीएस स्कूल के सामने तीन पानी रोड़ गणेश गार्डन रुद्रपुर वहा पर स्वागत एवं रात्रि 09.00 बजे से श्री बाला जी का दरबार एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 10 जून को प्रातः डोली दिनेश भट्ट आवास विकास स्थित घर पर पहुंची यहां स्थानीय लोगों ने भजन कीर्तन के साथ मां का गुणगान किया और प्रसाद वितरण के उपरांत डोली को विदाई दी गई। पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मंत्री प्रसाद मैथानी ,जिला संयोजक दिनेश चंद्र भट्ट,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भारत लाल शाह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ,पूर्व मेयर रामपाल सिंह, शैल परिषद अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, कीर्ति निधि शर्मा, ईश्वर भट्ट, दिनेश बम ,राजेंद्र बोहरा, कमलेश बिष्ट, श्रीमती गीता भट्ट, आदि लोग पूरे कार्यक्रम में उपस्थित थे।

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व में भाजपाईयों ने भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।

रविवार को नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस मौके पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री […]

आज 9 जून 2024 को रुद्रपुर पहुंची बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शिला डोली यात्रा। बाबा विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा मैं स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कार्यक्रम के जिला संयोजक दिनेश चंद भट्ट,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर पांडे, शैल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पटवाल, श्रीमती कमलेश बिष्ट  ,प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अनिल चौहान, राजेंद्र बोहरा, कीर्ति निधि शर्मा, दिनेश बम, गीता भट्ट, आदि उपस्थित थे।

eमुख्य बाजार होते हुए गंगापुर रोड पर श्री नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी में डोली का भव्य स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात होटल कोरीयनथन जेपीएस स्कूल के सामने तीन पानी रोड़ […]

बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा गुरु वशिष्ठ की तपोभूमि विशोन पर्वत से शुरू होकर जिसका वर्णन केदार खंड में है तथा यहां भगवान राम तथा हम सभी के गुरु वशिष्ठ जी ने तपस्या की थी तथा व्यावहारिक वेदांत की धनी स्वामी रामतीर्थ जी ने भी इसी स्थल पर तपस्या की है।यह स्थान गढ़वाल मंडल में टिहरी जिला 11 गांव हिंडावबाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का शुभारंभ 16 मई को ढूंग से हुआ था। इस वर्ष यात्रा को रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।17 मई को हरिद्वार में गंगा स्नान करके उत्तराखंड के विभिन्न देवस्थलों से गुजरती हुई 09 जून 2024 को दिन रविवार सायं 04.30 बजे गल्ला मंडी आएगी उसके पश्चात मुख्य बाजार होते हुए गंगापुर रोड पर श्री नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी में डोली का भव्य स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात होटल कोरीयनथन जेपीएस स्कूल के सामने तीन पानी रोड़ गणेश गार्डन रुद्रपुर पहुंचेगी। वहा पर स्वागत एवं रात्रि 07.00 बजे से भव्य श्री बाला जी का दरबार एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। क्षेत्र की समस्त जनता को उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आवाहन किया।

बाबा विश्वनाथ जगदीशशिला डोली यात्रा के जिला उधम सिंह नगर संयोजक दिनेश भट्ट जी का कहना है कि बाबा विश्वनाथ जगदीश शिला डोली पूरे उत्तराखंड के भ्रमण पर निकली है। […]

कल 9 जून 2024 को रुद्रपुर पहुंच रही बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शिला डोली यात्रा।  बाबा विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा को लेकर रुद्रपुर में बैठक! Dinesh Chand Bhatt

उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का शुभारंभ 16 मई को ढूंग से हुआ था। जो उत्तराखंड के विभिन्न देवस्थलों से गुजरती हुई 9जून2024 को दिन रविवार सायं 5:00 बजे” होटल […]

रूद्रपुर 05 जून, 2024- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने जिला कार्यालय परिसर में बरगद, पीपल व पाकड़ का पौधारोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा पानी देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये।जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल में पौधारोपड़ का वृह्द अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक चलाया जायेगा जिसमे ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, स्वंय सहायता समूह, स्कूली बच्चे के साथ ही जनसहभागिता होगी।पौधारोपण में उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, गौरव पाण्डेय, ओसी जिला कार्यालय डॉ0 अमृता शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /प्रिंटिंग मीडिया शैल ग्लोबल टाइम्स /संपादक अवतार सिंह बिष्ट , रूद्रपुर, उत्तराखंड रूद्रपुर, 05 जून, 2024/सू.वि.- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर सचिन कुमार पाठक […]