प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश एवं सुमित हृदयेश भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य […]
Category: हल्द्वानी
हल्द्वानी के समस्त प्रकार के विद्यालय कक्षा 1 से 12 तक संचालित ( राज0, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र सहित) कल दिनांक 9 फरवरी 2024 को सुरक्षात्मक कारणों से अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे ।समस्त प्रकार के विद्यालय उपरोक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेंगे। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे को ध्वस्त करने को लेकर जमकर बवाल हो गया। अराजक तत्वों ने पथराव के बाद पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी और वनभूलपूरा थाने को फूंकने का प्रयास किया गया। इससे पूर्व वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन, नगर निगम की टीम और लोगों पर जमकर भारी पथराव किया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
खबर है कि इस दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं। अराजक तत्वों की कार्रवाई के खिलाफ पुलिस द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करते हुए आंसू गैस छोड़ी गई। […]
