राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई अभिषेक शुक्ला से पूछताछ की. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि उसे नहीं पता कि उसका भाई अविनाश शुक्ला क्या करता था. अभिषेक ने कहा कि अगर उसने चोरी की है तो उसकी सजा वह भुगतेगा.

Spread the love

अगर उसने गलती की है तो वो उसके साथ खड़ा नहीं होगा. कोतवाली नगर के कौशलपुरी कॉलोनी स्थित योग आचार्य डॉक्टर चैतन्य के हॉल में दोनों भाई रहते हैं. आज पुलिस ने सात आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर पूछताछ की है. पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज की. सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक और गिरफ्तारी भी हो सकती है.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

  • सभी गिरफ्तार 8 आरोपियों के यहां पुलिस की रेड खत्म हुई
  • टिन्नू यादव के घर से पुलिस ने बरामद किए ज्वैलरी और कागजात बरामद किए
  • कुछ कैश और प्रोपर्टी के कागजात भी बरामद किए गए
  • सभी आरोपियों के परिवार के बयान दर्ज किए गए
  • शाम तक एसेसमेंट किया जाएगा क्या-क्या रिकवर हुआ है
  • रात में पुलिस तय करेगी कल आरोपियों की पुलिस रिमांड ली जाए कल या नहीं
  • आज रेड के दौरान टिन्नू और बाकि सभी आरोपियों के यहां से कुछ-कुछ बरामदगी हुई है

चंपत राय के कहने पर अविनाश शुक्ला के घर गए ट्रस्ट के लोग और पुलिस

मंदिर में चोरी हो रही है ये जानकारी ट्रस्ट को थी. 5 जून को ट्रस्ट के लोग चंपत राय के कहने पर पुलिस के साथ अविनाश शुक्ला के यहां पहुंचे थे. यानी पुलिस के संज्ञान में ये मामला था. 5 जून को पुलिस की टीम जब यहां पहुंची तो अविनाश शुक्ला के ठिकाने से कैश बरामद हुआ था. लेकिन ट्रस्ट की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई. पुलिस अनऑफिशियली यहां पर आई थी. इसके बाद 7 जून को मामला उगाजर हुआ.

अभिषेक शुक्ला ने कहा- पुलिस को छापेमारी में कुछ नहीं मिला

आज लगभग 6 घंटे की छापेमारी के बाद अविनाश शुक्ला के घर से पुलिस टीम निकली. पूरे हॉल की ली गई तलाशी ली गई और कागजात खंगाले गए. अविनाश के भाई अभिषेक ने बताया पुलिस टीम ने तलाशी ली. अभिषेक ने बताया कि पुलिस को कुछ नहीं मिला.


Spread the love