आरोप है कि व्यक्ति डरा-धमकाकर किशोरों से कुकर्म कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए मोथरोवाला रोड से दून यूनिवर्सिटी की ओर ले जा रहे थे। आरोपी के शरीर पर कमीज नहीं थी और मुंह पर कालिख पुती थी। लोगों ने उसके गले में बाइक का टायर डाला हुआ था और उसे खींचते हुए चौकी की ओर ले जा रहे थे। इस बीच भंडारी चौक के समीप लोग युवक को पेट्रोल पंप की ओर ले गए, जहां से काला पेंट लिया और युवक के मुंह पर दोबारा से लगा दिया। इसके बाद युवक उसे लेकर करीब पांच सौ मीटर दून चौकी पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड
लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। करीब एक घंटा हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। नेहरू कॉलोनी थाने के थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में किशोरों के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। बताया गया है कि पीड़ित किशोर आपस में सगे भाई हैं। आरोप है कि जितेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी किला निकट गर्ल्स कॉलेज, अफजलगढ़, जिला बिजनौर लंबे समय से उनके बच्चों के साथ कुकर्म कर रहा था।
तबीयत खराब हुई तो किशोरों ने बताई आपबीती
छह माह से कुकर्म का शिकार हो रहे किशोरों ने तबीयत खराब होने पर परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि व्यक्ति उन्हें नशीला पदार्थ खिलाया करता था। उसने कुकर्म के दौरान उनके वीडियो भी बनाए। किसी को जानकारी देने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि आरोपी विधानसभा की कैंटीन में काम करता है। उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।
