हल्द्वानी, 13 जून 2026। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर को उत्तराखंड सरकार द्वारा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाए जाने तथा राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
यह समारोह शनिवार, 13 जून 2026 को नगर निगम कार्यालय, हल्द्वानी में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सभी पदाधिकारियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, राज्य आंदोलनकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रति हुकम सिंह कुंवर के योगदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों की मान्यता है। समारोह में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों के लोग उपस्थित रहेंगे तथा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देंगे।
आमंत्रणकर्ताओं में जगमोहन चिलवाल (प्रदेश प्रभारी), गोपाल भट्ट (प्रदेश उपाध्यक्ष), राजकुमार केसरवानी (प्रदेश महामंत्री) एवं अजय कृष्ण गोयल (महानगर अध्यक्ष, हल्द्वानी) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
