मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी–2025 के तहत रूद्रपुर में खेल महाकुम्भ का आयोजन

Spread the love


रूद्रपुर, 23 दिसम्बर 2025।
खण्ड विकास अधिकारी रूद्रपुर असीत आनंद ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी–2025 के अंतर्गत खेल महाकुम्भ 2025 का आयोजन न्यायपंचायत एवं विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें मंच प्रदान करना है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


उन्होंने बताया कि न्यायपंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 24 एवं 26 दिसम्बर को आयोजित होंगी। न्यायपंचायत बरा में राजकीय इंटर कॉलेज बरा, दरऊ में राजकीय इंटर कॉलेज दरऊ, बण्डिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तुर्कागौरी, नारायणपुर में राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर तथा बिगरावाग में राजकीय इंटर कॉलेज फौजी मटकोटा में प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। इन प्रतियोगिताओं में अण्डर–14 व अण्डर–19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, खो–खो, कबड्डी एवं मुर्गा झपट खेल शामिल रहेंगे।
विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताओं के तहत विधानसभा किच्छा में 29 दिसम्बर को अण्डर–14 व अण्डर–19 बालक वर्ग तथा 30 दिसम्बर को अण्डर–14 एवं अण्डर–19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किच्छा में आयोजित की जाएंगी, जिनमें न्यायपंचायत बरा, दरऊ एवं बण्डिया के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
इसी क्रम में विधानसभा रूद्रपुर के अंतर्गत पुलिस लाइन एवं मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर में 02 जनवरी को अण्डर–14 व अण्डर–19 बालक वर्ग तथा 03 जनवरी को अण्डर–14 व अण्डर–19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें न्यायपंचायत नारायणपुर व बिगवाड़ा के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, खो–खो, कबड्डी, मुर्गा झपट, वॉलीबाल एवं पिट्टू जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा।
खण्ड विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिताओं को सफल बनाने की अपील की है।


Spread the love