हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, भाजपा पार्षद व पुत्र गिरफ्तार

Spread the love


हल्द्वानी। शहर में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा पार्षद और उसके पुत्र को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आपसी विवाद के बाद युवक को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। त्वरित जांच के चलते आरोपियों को जल्द दबोच लिया गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड)


मामले के राजनीतिक असर को देखते हुए भाजपा ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी पार्षद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच जारी है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love