ऐसे में प्रशासन ने आज यानी 31 जुलाई 2026 को कई जिलों के स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
Dehradun School Closed Today: आज बंद रहेंगे देहरादून और नैनीताल के स्कूल


जारी आदेश के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं उत्तराखण्ड राज्य, नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा दिनांक 30 अगस्त, 2026 को जारी अलर्ट मौसम फोरकास्ट/पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना के दृष्टिगत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 31 अगस्त 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
ऐसे में जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 31.08.2026 को बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
Chamoli School Closed Today: चमोली जिले के स्कूलों में भी छुट्टी
इसके अलावा चमोली जिले में भी आज यानी 31 अगस्त 2026 को शासकीय, गैर शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में आज यानी 31 अगस्त 2026 को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। आज सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
