हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरजा शंकर जोशी के निधन पर राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने गिरजा शंकर जोशी के निधन को प्रशासनिक एवं पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि गिरजा शंकर जोशी बेहद मिलनसार, सहज और कर्मठ अधिकारी थे। पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जनपदों में उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ उनका व्यवहार सदैव आत्मीय रहा।
राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, उत्तराखंड सरकार के कार्यालय में गिरजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, विनोद घड़ियाल, प्रदीप अनेरिया, उमेश बेलवाल, रजत पंत, योगेश कांडपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अधिकारी थे। प्रशासन और मीडिया के बीच उनके आत्मीय व्यवहार को सदैव याद किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।
अवतार सिंह बिष्ट
संपादक, हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स
