उत्तर प्रदेश के शामली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे.

Spread the love

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे. सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया. बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए. इस दौरान होटल राजमहल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी. जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए. पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक बदमाशों के नाम सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित निवासी राझडा सोनीपत हरियाणा के निवासी थे. घटनास्थल पर एसपी समेत पुलिस मौके पर मौजूद हैं.


Spread the love