08 March 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Spread the love

क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

मेष दैनिक राशिफल: आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवारवालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। धन के मामले में प्रबंधन की आवश्यकता होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

सिंह दैनिक राशिफल: आज यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ मामलों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। किसी को कटु शब्दों न कहें।

कन्या दैनिक राशिफल: आज नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। मन में उत्साह का संचार रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही बरतना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। आपको संतान सुख मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। मन में अशांति का भाव रहेगा और आत्मविश्वास में कमी दिखाई देगी।

मकर दैनिक राशिफल: आज नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। साथ ही अपनी सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।

मीन दैनिक राशिफल: आज कारोबार से आय में वृद्धि होगी। खासकर पार्टनरशिप में लाभ होगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। घरेलू समस्याओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

08 March 2025: आज का पंचांग –

पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – वसंत

चन्द्र राशि – मिथुन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 26 मिनट पर

चन्द्रोदय – दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर

चन्द्रास्त – सुबह 03 बजकर 39 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

रवि योग – पूरे दिन।

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 09 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 01 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 06 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 11 मिनट तक।

दिशा शूल – पूर्व

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।

शनिवार को करें इन मंत्रों का जाप

1. ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

2. सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: ।

दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: ।। तन्नो मंद: प्रचोदयात ॥


Spread the love