
उत्तराखंड सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और विकास के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, जिससे ‘विकसित उत्तराखंड’ का सपना साकार होता दिख रहा है।


धामी सरकार के तीन सफल वर्षों का जश्न, रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित
रुद्रपुर: उत्तराखंड सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के प्रति समर्पण के तीन सफलतम वर्षों के उपलक्ष्य में रुद्रपुर के गांधी पार्क में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कैबिनेट मंत्री एवं ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते तीन वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन को मजबूती प्रदान की है।
इन्फ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक बदलाव
राज्य में सड़क, रेल और रोपवे निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे कनेक्टिविटी को मजबूती मिली है। धार्मिक स्थलों के पुनर्विकास, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
युवाओं और नागरिकों के लिए नई पहल
सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं, खेल सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। साथ ही, होम स्टे योजना जैसी पहलों से प्रदेश में पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा मिला है।
उत्तराखंड सरकार ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है और राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
