
जिस तरह से नक्षत्रों की स्थिति और चाल बदलती रहती है इसके अनुसार ही दिन तय होते है। आज होलिका दहन का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और कैसा नहीं, चलिए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल…


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
मेष–
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रह सकता है। पारिवारिक वातावरण में मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। यश, मान सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में अवरोध दूर होंगे।
वृषभ–
इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें। कार्यकुशला हितकर रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
मिथुन–
इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। व्ययभार करना होगा।
कर्क–
इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। सामाजिक कार्य बनने का योग है। खर्च की अधिकता रहेगी। नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श का योग है। जतुला जायजाद के काम बनेंगे। संयम रखें।
सिंह–
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। सामान्य सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यो पर विचार होगा। परिश्रम करने पर सफलता मिलने का योग है। साहस संयम रखें।
कन्या-
इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। यात्रा में सावधानी रखें। उठाईगीरों से सतर्कता बरतना चाहिए।
तुला–
इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। नौकरी में कार्यकुशला बढ़ेगी। कामकाज की अधिकता रहेगी। माता-पिता की चिन्ता रह सकती है। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक–
इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है। व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। अतिथि आगमन होगा।
धनु–
इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। इच्छित प्रयास अनुकूल सिद्ध होंगे। वातावरण में मधुरता रहेगी। बुद्धिमानी से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। मनोवांछित कार्य बनेंगे। सुख रहेगा।
मकर–
इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रह सकता है। आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। वातावरण सुखद एवं अनुकूल रहेगा। मनोरंजन, यात्रा प्रवास आदि का योग बनेगा।
कुम्भ–
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। शुभ समाचार एवं अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य योजना का विकास होगा। मनोंवांछित सफलता प्राप्त होने का योग है। संयम रखें।
मीन–
इस राशि के जातकों के लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन उपलब्ध रहेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्त्री जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल, विवेकी, एवं मधुरभाषी होगा। अपनी बुद्धि और विवेक से काम करेगा। 26 वर्ष की आयु तक अस्थिर स्वाभाव का होगा। संपत्तिवान, एवं समयानुसार काम में जुटा रहेगा। व्यापार व्यवसाय के कार्य में अग्रणी होगा।
जानें व्यापार का भविष्य:
चैत्र कृष्ण षष्ठी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी। गेहॅू, जौ, चना, सोना, चांदी के भाव सामान्य रहेंगे। पीतल, लोहा, में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भाग्यांक 1507 है।
