IND vs PAK स्क्वैश फाइनल: अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने एशियाई स्क्वैश पुरुष युगल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इस जोड़ी ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान की टीम को 2-1 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले गेम में 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान को 9-11, 11-5, 11-5 से हराकर जीत दर्ज की।

इससे पहले, अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा ने एशियाई स्क्वैश महिला डबल्स चैंपियनशिप में भी सफलता प्राप्त की। यह जोड़ी एशियाई स्क्वैश चैंपियनशिप में महिला युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय टीम बनी। उन्होंने एक रोमांचक फाइनल में मलेशियाई जोड़ी को 2-1 (निर्णायक गेम में 11-10) से हराया। एशियाई स्क्वैश महिला डबल्स फाइनल में, जोशना और अनाहत ने पहले सेट में 8-11 से हारने के बाद दूसरे और तीसरे सेट में शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में 11-9 और तीसरे सेट में 11-10 से जीत हासिल की, जिससे भारतीय जोड़ी ने 2-1 से फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया।

📰 न्यूज़ और फीचर्ड
Advertisement