
ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि 9 फरवरी को शाम 6 बजकर 37 मिनट पर मंगल और शनि एक-दूसरे से नौवें और पांचवें भाव यानी करीब 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…


प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपको अच्छा खासा मुनाफा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन बेवजह खर्च करने से बचना चाहिए। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके सात ही घर-परिवार का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में थोड़ा सा दबाव महसूस कर रहे हैं, तो उससे भी आपको मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। जीवन में सुकून आएगा। पार्टनर के साथ चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में धार्मिक कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। नौकरी के लिए अच्छे परिणाम साबित हो सकता है। सहकर्मियों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सट्टेबाजी और ट्रेड के माध्यम से जुड़े व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतने वाला है। जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि हो सकती है।
कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में।
