2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। इस समय सूर्य की स्थिति की बात करें, तो वह कन्या राशि में विराजमान है।

Spread the love

ऐसे में इस राशि में रहकर वह यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और यम के बीच नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान सूर्य तुला राशि और यम मकर राशि में रहकर इस योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की ऐसी स्थिति बनने से व्यक्ति के जीवन में कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर को सुबह 1 बजकर 55 मिनट पर यम-सूर्य 120 डिग्री कोण पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।

कन्या राशि पर नवपंचम राजयोग का असर (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य-यम का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास, पराक्रम में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में भी निखार देखने को मिल सकता है। सूर्य की दृष्टि सातवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन का समाधान हो सकता है। आप खुशनुमा वक्त बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन से संबंधित रुके काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से कोई डील रुकी हुई है, तो वह अब मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

तुला राशि पर नवपंचम राजयोग का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए ये गोचर लाभकारी हो सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में सूर्य और चौथे भाव में यम विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चों से निजात मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी सही हो सकती है। इसके अलावा शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। विदेश के माध्यम से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विदेश से संबंधित व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। आयात-निर्यात के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

धनु राशि पर नवपंचम राजयोग का असर (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के दशम भाव में सूर्य और धन भाव में यम विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। करियर में लंबे समय से चली आ रही बाधाएं समाप्त हो सकती है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा हो सकता है। नई नौकरी के भी अवसर बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप दृढ़ निश्चयी हो सकते हैं। आपकी वाणी का काफी अधिक प्रभाव हो सकता है।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।

जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफलमेष राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृषभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मिथुन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कर्क राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026सिहं राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कन्या राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026तुला राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026वृश्चिक राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026धनु राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मकर राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026कुंभ राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026मीन राशिफल जुलाई से दिसंबर 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं


Spread the love