22 March 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Spread the love

क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

मेष दैनिक राशिफल: आज आपके मन में नए विचार आएंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम न बनने पर मन निराश हो सकता है। मन अशांत रह सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको संतान सुख प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम भाईचारा दिखाई देगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज ज्यादा बात बिगड़े नहीं, इस बात पर ध्यान दें। किसी सकारात्मक चीज को लेकर प्रसन्न होंगे। प्यार के मामलों को हल्के में नहीं लें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आप कोई महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप सोच-समझकर कार्य करें। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। निर्णय लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज परिजनों के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। कार्य-व्यापार में भी अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कारोबार में ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज नौकरी के लिए ईमेल किसी कंपनी के द्वारा भेजा जा सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी नजर आएगी। किसी रिश्तेदार से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में लाभदायी दिन है। किसी पार्टी अथवा समारोह में शामिल होंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज आपके आत्म-विश्वास में कोई कमी नहीं आएगी। माता जी की सेहत दुरूस्त होगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल: आज धन खर्च होगा, इसलिए संभाल कर खर्च करें। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे। छोटे-छोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्ठान मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

मीन दैनिक राशिफल: आज कुछ लोगों से आप नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आपको अपने धैर्य का परिचय देना होगा।


Spread the love