आज शनिवार का दिन है, इसलिए शनि और राहु से जुड़ी चीजें जैसे उड़द, तिल और काले वस्त्र का दान शुभ माना गया है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
मेष राशि का राशिफल
आज बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में आ रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। आईटी, मीडिया और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और युवा खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
- उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और सात अनाज का दान करें।
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 1, 2
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का राशिफल
बिजनेस और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग: नीला, हरा
- शुभ अंक: 2, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का राशिफल
आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी को उधार देने से बचें। नई बिजनेस प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है।
- उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
- शुभ रंग: हरा, नीला
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का राशिफल
नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बोलचाल में मिठास बनाए रखें।
- उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और गुड़ व अनार का दान करें।
- शुभ रंग: लाल, नारंगी
- शुभ अंक: 2, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का राशिफल
नौकरी में प्रगति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
- उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उड़द का दान करें।
- शुभ रंग: पीला, लाल
- शुभ अंक: 5, 8
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का राशिफल
विदेश जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस से जुड़े रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
- उपाय: भगवान कृष्ण को पीले वस्त्र और फल अर्पित करें।
- शुभ रंग: आसमानी, सफेद
- शुभ अंक: 3, 6
- भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का राशिफल
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्र लाभ में रहेंगे। बिजनेस में मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। ज्यादा चिंता करने से बचें।
- उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र दान करें।
- शुभ रंग: हरा, आसमानी
- शुभ अंक: 4, 8
- भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का राशिफल
धन लाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
- उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और हरे वस्त्र व उड़द का दान करें।
- शुभ रंग: पीला, लाल
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का राशिफल
बिजनेस में सफलता मिलेगी और आर्थिक परेशानियां कम होंगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में खुशी और उत्साह बना रहेगा।
- उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और अनार का दान करें।
- शुभ रंग: बैंगनी, हरा
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का राशिफल
परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बिजनेस में थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है।
- उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और सात अनाज का दान करें।
- शुभ रंग: हरा, बैंगनी
- शुभ अंक: 1, 3
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कुम्भ राशि का राशिफल
नौकरी में प्रमोशन को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। छात्रों को नकारात्मक सोच से बचना होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा।
- उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग: नारंगी, पीला
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का राशिफल
करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावुकता से बचें।
- उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल-चावल का दान करें।
- शुभ रंग: पीला, लाल
- भाग्य प्रतिशत: 60%
