एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं के आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं।

  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है, जहां उन्हें काउंसलिंग दी जाएगी। वहीं, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं के आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं।
एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं के आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं।
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर 8393021000

दो लड़कों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसमें पीड़िता के पिता ने कहा था कि उसकी बेटी के साथ दो लड़कों ने अलग-अलग समय में दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने मंगलवार रात को मुकदमा दर्ज किया और आरोपित लड़कों को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपितों को बाल सुधार गृह देहरादून भेजा

बताया कि दोनों आरोपित भी नाबालिग हैं। दोनों आरोपितों को बाल सुधार गृह देहरादून भेज दिया है, जहां जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में रखा जाएगा। वहीं, उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।

कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि किशोरी दोनों आरोपित नाबालिगों के संपर्क में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आई, जिसके बाद फोन से भी संपर्क में रहे। बताया कि मामले की जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक सोनल को सौंपी गई है। विवेचना अधिकारी एसआइ सोनल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

Advertisement