शुक्रवार के दिन पड़ने के चलते इस व्रत का महत्व और बढ़ गया है।


उपाय
धार्मिक मत है कि देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषियों की मानें तो निर्जला एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की कृपा सभी जातकों पर बरसेगी। हालांकि, एक खास मूलांक के जातक पर धन की देवी मां लक्ष्मी विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन की परेशानी दूर होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
शुभ मूलांक
देवी मां लक्ष्मी का प्रिय अंक 6 है। इस अंक का स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। अतः 6 मूलांक के जातकों पर न केवल शुक्र देव, बल्कि मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मूलांक 6 के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है।
लकी मूलांक
जिन जातकों का जन्म 06, 15 और 24 तारीख के दिन हुआ रहता है। उनका मूलांक 6 होता है। यह मूलांक देवी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसके लिए 6 मूलांक के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। स्वभाव शांत और मिलनसार होगा। सोने या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। यश और कीर्ति फैलेगी। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निर्जला एकादशी के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को कमल का पुष्प, कौड़ी, श्रीफल आदि चीजें अर्पित करें। साथ ही सफेद रंग की चीजों का दान करें।
मां लक्ष्मी के मंत्र
1. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।
2. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ।
3. ॐ नमो ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्लीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धनं देही चिन्तां दूरं करोति स्वाहा ॥

