वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है।

Spread the love

आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने मालव्य और शुक्रादित्य राजयोग बनाने जा रहे हैं। मालव्य राजयोग शुक्र ग्रह के अपनी उच्च राशि मीन में गोचर से बना है। वहीं शुक्रादित्य राजयोग सूर्य देव के मीन राशि में गोचर से बन रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य और मालव्य राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास सक्सेस मिल सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। कारोबारियों की व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी। साथ ही बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्रादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग का बनना वृष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बन रहे हैं। इसिलए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त ग्रोथ हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आप नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो जरूर करें। आपको सफलता प्राप्‍त होगी। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सामाजिक तौर पर वृद्धि हो सकती है। रुका धन वापस मिल सकेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोनों राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान पर बन रहे हैं। इसलिए इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं पारिवारिक रिश्ते और संबंध मधुर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध प्रगाढ़ होंगे। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णायक फैसला इस महीने ले सकते हैं। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।


Spread the love