बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में गोली लगने से हुई मौत. परिवार में मचा कोहराम19 नवंबर को होनी थी शादी, घर आने से पहले आई मौत की खबर,एनएसजी कमांडो की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Spread the love

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात उत्तराखंड के एनएसजी कमांडो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।पारिवारिक लोगों ने बताया कि नरेंद्र सिंह की इसी नवंबर महीने की 19 तारीख को शादी होनी थी।
बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एनएसजी कमांडो की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई, परिवार में उक्त खबर से शोक की लहर व्याप्त है। मृतक का पार्थिव शरीर दोपहर बाद उसके आवास में पहुंचेगा, तथा कल गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट


प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के खैरानी नंबर दो में निवास करने वाले एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी उम्र 30 वर्ष जो कि पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे, के पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी पूर्व सैनिक रहे हैं, 2 वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था, नरेंद्र भंडारी के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी बिंदुखत्ता में ही कृषक है, जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं, उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी तथा मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का उक्त दुखद समाचार सुनते ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गत शाम लगभग 6-7 बजे के बीच दिल्ली में ही फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से सम्भवतः उनकी मौत हो गई, एनएसजी दस्ता नरेंद्र के पार्थिव शरीर को दिल्ली से उसके घर लाने की तैयारी में लगा हुआ है, नरेंद्र वर्तमान में दिल्ली में तैनात थे, इससे पूर्व वह कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे थे, आगामी 19 नवंबर को नरेंद्र की शादी हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में होनी थी, उनकी शादी लोहाघाट निवासी युवती से तय हुई थी, जिसके कार्ड भी बट चुके हैं, बताया जा रहा है कि दोपहर बाद नरेंद्र का पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा, तथा कल गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ नरेंद्र की अंत्येष्टि की जाएगी।

रोते हुए मां ने लोगों को बताया कि एक दिन पहले ही उससे बात हुई काफी खुश था। ये सब कैसे हो गया।परिवार में सब हंसी खुशी का माहौल था। हर कोई अब शादी की तैयारियां में जुटा था, साथ ही नरेंद्र के घर आने का इंतजार हो रहा था। लेकिन अचानक मौत की खबर सुनते ही हर कोई स्तब्ध है। हर कोई समझ ही नहीं पा रहा है कि आखिर ये कैसे हो गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आज पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।


Spread the love