सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरीके से घेर लिया है। आतंकियों की तरफ से रुक – रुककर गोलीबारी हो रही है।


हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर
जानकारी के लिए बता दें कि सुरक्षाबलों और आंतकवादिओं के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। ऐसा बताया जा रहा है कि आतंकवादी गांव के अंदर छिप गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरीके से घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि आतंकवादिओं की तरफ से रुक – रुककर गोलीबारी हो रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी। एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं।
किश्तवाड़ के चटरू इलाके में भी हुई थी मुठभेड़
इससे पहले किश्तवाड़ के चटरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों को जानकारी मिली थी की। कुछ आंतकी छिपे हो सकते हैं। जिसके बाद इलाके की घेरा बंदी कर दी गई थी। जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। रुक – रुककर फायरिंग हो रही थी। जवानों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया था।
–

