रामनगर शहर के मोहल्ला भरतपुरी इलाके में बुधवार की दोपहर दिनदहाड़े एक अज्ञात चोर ने इनोवा कार चोरी कर पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी थी । घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने मात्र 5 घंटे के भीतर इनोवा कार के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मोहल्ला भरतपुरी निवासी हरीश चंद्र घिल्डियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी इनोवा कर चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई जिसमें पुलिस ने घटना के मात्र 5 घंटे के भीतर ही मोहल्ला बंबाघेर निवासी हर्षित शर्मा को उक्त चोरी की कार साथ दबोच लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।
Spread the loveइस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय,नैनीताल के क्रीड़ाधिकारी डॉ० नागेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि इस टीम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुल 21 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम मैनेजर […]
Spread the loveइनके स्थान पर कुछ नए और कुछ पुराने सीओ अन्य जनपदों से ट्रांसफर होकर दून आए हैं। Dehradun: अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर को STF ने नेपाल सीमा से किया […]
Spread the love पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वन विभाग के घायल कर्मचारियों से जिला चिकित्सालय में मिलकर उनका हालचाल जाना। हाल ही में घटित इस गंभीर घटना में वन […]