
राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने अशोक चौधरी को *प्रदेश महासचिव संगठन* मनोनीत किया

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
पंत ने कहा कि अशोक चौधरी जी के नेतृत्व में संगठन विस्तार सहित राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने का काम करेंगे उन्होंने बताया अशोक चौधरी सेनि.सूबेदार हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, संगठन के शीर्ष नेतृत्व में पूरे विश्वास के साथ इनको प्रदेश के संगठन का दायित्व दिया है और मैं अपनी मंगलमयी शुभकामनाओं सहित उनके कुशल नेतृत्व की आशा करता हूं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी सुंदर सिंह रावत(आजाद),जिला अध्यक्ष राम कपूर,महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट,महिला नेत्री आरती जयसवाल, प्रकाश पंत, जयपाल , जय नारायण, उपेंद्र यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


