28 अक्टूबर को आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति द्वारा पर्वतीय परंपराओं से प्रेरित प्रभु राम की लीला के सजीव अभिनय के मंचन का शुभ आरंभ

Spread the love


रुड़की दिनांक 28.10.2023
श्रवण लीला देखकर दर्शक भाव विभोर हुए

28 अक्टूबर को आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति द्वारा पर्वतीय परंपराओं से प्रेरित प्रभु राम की लीला के सजीव अभिनय के मंचन का शुभ आरंभ मुख्य अतिथि पूर्व सूबेदार योगम्बर सिंह रौथान व समाज सेवक लोकमणी सैनी व कुंदन सिंह नेगी, श्रीमती आशा बिष्ट समाज महिला मंडली ए ब्लॉक आदर्श शिवाजी नगर ने फीता काटकर किया। लीला का प्रारभ्भ प्रभु गणेश जी की स्तुति से हुआ मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार अपने माता पिता को तीर्थटन पर ले जाते हैं जंगल में उन्हें प्यास लगती है श्रवण माता पिता के लिए जल लेने जाते हैं जहां शिकार करने गए राजा दशरथ का तीर धोखे से श्रवण कुमार को घायल कर देता है। श्रवण बा विलाप देखकर जनता बड़े ही भावुक हो जाते हैं और उनके और राजा दशरथ के अभिनय का तालियों से स्वागत करती है रावण कुंभकरण तथा विभीषण बकमा की तपस्या करते हैं और स्वेच्छा वरदान पाते हैं इसी अहम में चूर रावण कैलाश पर्वत को उठाने जाते हैं जहां भगवान शंकर उनका अहम चूर कर देते हैं राजा दशरथ के द्वारा पुत्रेस्ठ ज का आयोजन किया जाता है फल स्वरुप प्रभु राम लक्ष्मण भारत व शत्रुघ्न के जन्म के साथ ही प्रथम दिवस की लीला का समापन हो जाता है। समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी, संयोजक पुष्कर सिंह तोमर, कॉलोनी महिला अध्यक्ष संतोषी राणा,निर्देशक राजेंद्र सिंह रावत संगीत निर्देशक सत्येंद्र सिंह नेगी,उपनिदेशक शिवचरण बिंजोला, रामलीला प्रवक्ता ज्ञान सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत मार्गदर्शक व बालम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष भगत सिंह रावत, उप संयोजक दरबान सिंह बुटोला , बच्चीराम कुण्डलिया कोषाध्यक्ष, महावीर प्रसाद डोभाल श्रृंगार, शिशुपाल सिंह बिष्ट लेखा-जोखा, उमराव सिंह पटवाल एडम, रामलीला मीडिया प्रभारी सतीश नेगी, कुंदन सिंह नेगी स्टोर एवं श्रृंगार, बलवंत सिंह भंडारी नगर सुरक्षा इंचार्ज,
महिला व्यवस्थापक, विशम्बरी बिष्ट, रामेश्वरी पंवार, गायत्री बांग्ला, बीरा गोसाई, संगीता रावत
कलाकारों में दशरथ राजेंद्र सिंह रावत, श्रवण कुमार रोहित रावत, रावण लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंभकरण श्याम सिंह पवार, विभीषण भगत सिंह रावत, नारद मुनि सुरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री अब्बल सिंह मेघवाल, द्वारपाल दिव्यांशु थपलियाल, शान्तुन सतीश कुकरेती, ज्ञानवती शाकुम्बरी चौहान , ब्रह्म योगम्बर सिंह रौथान, शिव बादल लखेड़ा, पार्वती लव्ली रावत, मुन्नी रणजीत सिंह रावत व अरुण अभिनव, शुभम लखेड़ा, मंत्री अनूप, अनुभव,आनंद सिंह बर्तवाल, रिया बिष्ट,रितु लखेड़ा, अंजलि रावत ,सुरेंद्र सिंह पवार, पंचम सिंह बिष्ट, धन सिंह खत्री आदि राम भक्त उपस्थित थे।


Spread the love