अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा): आखिर वो ऐतिहासिक पल आने ही वाला है जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि 22 जनवरी 2024 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।Ram Mandir Pran Pratishtha Time: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानें पूरा शेड्यूल

Spread the love

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ,
शैल ग्लोबल टाइम्स ,
अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर उत्तराखंड।

उत्तराखंड राज्यनिर्माणआंदोलनकारी)

क्योंकि ये दिन साक्षी बनेगा रामलला के अयोध्या में आगमन का। इस दिन अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा और इसके बाद से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से शुरू हो जाएगा। यहां जानिए इस कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल।

17 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का तीसरा दिन

इस खास दिन पर रामलला की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा। (राम मंदिर की तस्वीरें)

18 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चौथा दिन

इस दिन से प्राण-प्रतिष्ठा की विधि शुरू हो जाएगी। साथ ही मंडप प्रवेश पूजन, वास्तु पूजन, गणेश पूजन, वरुण पूजन, विघ्नहर्ता और मार्तिका पूजन भी इसी दिन होगा। (राम मंदिर की अगरबत्ती क्यों है खास, जानिए)

19 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पांचवा दिन

इस दिन मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना होगी। साथ ही अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम किया जाएगा। (राम मंदिर के घंटे का वजन सुन उड़ जाएंगे होश)

20 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का छठा दिन

इस दिन मंदिर के गर्भगृह को 81 कलशों के जल से पवित्र किया जाएगा। बता दें ये जल अलग-अलग नदियों के जल से इकट्ठा किया गया है।

21 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सातवां दिन

इस दिन विशेष पूजन और हवन के बीच राम लला का 125 कलशों से दिव्य स्नान करवाया जाएगा।

22 जनवरी 2024: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आखिरी दिन

इस दिन मध्यकाल में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। साथ ही पूरे विधि-विधान से महापूजा होगी। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स ,
शैल ग्लोबल टाइम्स ,
अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर उत्तराखंड।

उत्तराखंड राज्यनिर्माणआंदोलनकारी)

Spread the love