प्रयागराज के महाकुंभ में ‘आईआईटी वाले बाबा’ अभय सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट अभय सिंह जूना अखाड़े से जुड़े हुए थे। अब अनुशासन संहिता के उल्लंघन के कारण जूना अखाड़े से उन्हें निष्कासित कर दिया गया है।

Spread the love

उनके गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों के बाद उन्हें हटाया गया। इसी बीच अभय सिंह के पिता करण सिंह ग्रेवाल ने नए खुलासे किए हैं।

अभय के पिता करण सिंह ग्रेवाल ने बताया ने बताया है कि ”मेरा इकलौता बेटा है और बचपन से उसे घरेलू हिंसा ने परेशान किया है। मेरे और मेरी पत्नी के बीच के झगड़ों ने मेरे बेटे को ये दुनियादारी छोड़ने पर मजबूर किया है। मेरा बच्चा घरेलू हिंसा से इस कदर परेशान था कि उसने ऐसे घरों और हालातों में बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए कानूनों की जरूरत पर पेपर भी लिखा था।”

‘बच्चे को सिर्फ प्यार चाहिए’, अब छलका IIT वाले बाबा अभय सिंह का दर्द, Video देख आप भी कहेंगे ये गलत हुआ

‘…शायाद इसलिए उसने मुझे हमेशा एक कठोर पिता माना’

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट के मुताबिक अभय सिंह के पिता करण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उनका बेटा बहुत ज्यादा संवेदनशील और इमोशनल है। वो आवाज थोड़ी सी ऊंची करने पर भी बदलाव को भी महसूस कर लेता है। शायद इसलिए उसने मुझे हमेशा एक कठोर पिता माना है।

झज्जर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे करण ग्रेवाल ने कहा, ”अभय ने मेरे और मेरी पत्नी के झगड़ों को अपने अंदर समेट लिया। मैं अब यही कहना चाहता हूं कि कपल को इससे सबक लेना चाहिए और अपने बच्चों को भलाई के लिए उनके सामने किसी तरह का विवाद नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि मेरा बेटा आध्यात्म को अपनाने और सांसारिक जीवन को त्यागने पर मजबूर हो गया।”

उन्होंने कहा, ”मैंने जो भी कमाया है, वो सब मेरे बेटे का ही है। कोई भी माता-पिता इस तरह के फैसले से खुश नहीं होंगे। मैं सिर्फ अब यही प्रार्थना करता हूं कि वो खुश रहे।

महाकुंभ में IIT Baba के पास आया ‘वायरल गर्लफ्रेंड’ का मैसेज, Insta DM में अभय सिंह से कह डाला दिल का सारा हाल

अभय सिंह ने अपने माता-पिता को बताया शैतान!

आईआईटीयन बाबा अभय सिंह ने अपने माता-पिता को शैतान कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पिता का विनाश निश्चित कर दिया है। अभय सिंह ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में माता-पिता के साथ संबंध पर कहा, ”मैं उनका (पिता) विनाश निश्चित करके आया हूं। पिता के लिए टाइमलाइन बनाकर रखी है, उनके कर्म बहुत ही खराब हैं। भगवान राम को भी कर्म निभाना पड़ा था। मैं उनके घर अू कभी वापस नहीं जाऊंगा।”

अभय सिंह बोले- वो घर नहीं, टॉर्चर चैंबर है

आईआईटीयन बाबा अभय सिंह ने कहा कि जब वह चौथी और पांचवी क्लास में था तो फिनाइल पी गए थे। अभय सिंह ने अपने घर को टॉर्चर चैंबर कहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें माता-पिता नहीं, शैतान मिले थे।

Mahakumbh 2025: IIT इंजीनियर बाबा से क्‍यों दुखी हैं पिता? भावुक होकर खोल दिए सारे राज

अभय सिंह की मां ने क्या कहा?

अभय सिंह की मां शीला देवी भी एक वकील हैं। शीला देवी ने कहा, ”मैं अब बस अपने बच्चे की सलामती की दुआ करती हूं। उसने जो भी कपने का फैसला किया है, उसमें वो सफल हो। अच्छा होता कि वो घर बसाए और स्थिर पारिवारिक जीवन व्यतीत करें।”

कौन हैं IIT बाबा अभय सिंह?

अभय सिंह का जन्म 3 मार्च 1990 को झज्जर के ससरोली गांव में हुआ था। अभय सिंह और उनकी बड़ी का गहरा रिश्ता था, लेकिन वो शादी के बाद कनाडा चली गई थी। फिलहाल वो अमेरिका में रहती हैं।

अभय सिंह ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई झज्जर में की है। उसके बाद दिल्ली में वह IIT के लिए तैयारी करने लगा था। पहले ही प्रयास में, उसने 2008 में आईआईटी-मुंबई में प्रवेश मिल गया।


Spread the love