रुद्रपुर/किच्छा। भारतीय जनता पार्टी किच्छा ग्रामीण मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के स्वागत हेतु रविवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन लालपुर स्थित गगनेजा फार्म हाउस में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पगुच्छ एवं पटका भेंट कर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
इस अवसर पर पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा, “भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संगठन की शक्ति इसके समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं से आती है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी टीम संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार करेगी और आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी।”
शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करें और भाजपा की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
नवगठित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी
मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, महामंत्री विजेंद्र यादव व जितेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, दीपा राय, अमित मदान, धर्मेंद्र तिवारी, मंत्री राणा राघवेंद्र शाही, रवीना गंगवार, प्रियंका, मनीष पांडे, कोषाध्यक्ष सुशील यादव, कार्यालय मंत्री राम सिंह बिष्ट, आईटी संयोजक नीरज कुमार, मीडिया संयोजक रामकिशन कोली, सोशल मीडिया संयोजक राजेश मिश्रा सहित सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, लालपुर नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि अमृतपाल सिंह, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, सैयद इफ्तिखार मियां, डीएन यादव, गफ्फार खान, बबली, सुनीता, रीना, पूर्व महामंत्री बलजीत गाबा, अमित कश्यप, मन्नू पाल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन ने क्षेत्र में भाजपा संगठन की सक्रियता और एकजुटता को प्रदर्शित किया, जिससे आने वाले दिनों में पार्टी को जनसमर्थन मजबूत होने की संभावना है।

