कल दिनांक 16 जनवरी को आदरणीय मुख्यमंत्री *श्री पुष्कर सिंह धामी जी* के रुद्रपुर रोड शो कार्यक्रम


रुद्रपुर गल्ला मंडी से ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान रोड शो कार्यक्रम ।।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रुद्रपुर पहुंच चुके हैं। रमपुर भाजपा नेता स्वर्गीय बंटी कोहली के घर पर पहुंचकर परिवार का जाना हाल। जनसभा को कर रहे हैं रुद्रपुर में संबोधित।आज शाम 7:00 वार्ड नंबर 35 राजीव नगर दुर्गा मंदिर के पास जन सभा को करेंगे संबोधित। इसके अतिरिक्त दो अन्य जनसभाओ को भी संबोधित करेंगे। 16 जनवरी 2024 को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रुद्रपुर चुनावी प्रचार अभियान में करेंगे शिरकत। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बहेड किच्छा विधायक चुनावी मैदान में कूद चुके हैं।
दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर
प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
रुद्रपुर। शहर में चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में जाता दिख रहा है। जनता भजपा से त्रस्त होकर परिवर्तन का मन बना रही है। गत दिवस रम्पुरा वार्ड नंबर 23 में भाजपा के खिलाफ जनता के स्वर साफ देखने को मिले। रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा व पार्षद प्रत्याशी अंजली कोली के समर्थन में हुई जनसभा में काफी भाजपाई कांग्रेस के पक्ष में दिखे और कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। जिससे लगता है कि जनता का रुख अब बदलता दिख रहा है और इस बार रुद्रपुर क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।
बता दें गत रात्रि वार्ड नंबर 23 रम्पुरा मध्य में अंजलि कोली के साथ कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने जनसभा की। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को समर्थन दिया और कांग्रेस का दामन थामा। स्थानीय जनता का कहना है कि भाजपा के नेता सिर्फ चुनाव में ही दिखते हैं। विकास कार्य के नाम पर भाजपा फेल साबित हुई है। डबल इंजन की सरकार होते हुए भी प्रदेश व शहर में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार चरम पर है, हर दफ्तर में घूसखोरी चल रही है। अब जनता ने मन बना लिया है कि परिवर्तन जरुरी है। इस दौरान कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा को रम्पुरा के जनता का अपार प्रेम मिला।

