प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दून की सड़कों पर उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव कॉम्प्लेक्स से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली। बेरोजगारी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, बोले ‘हरदा’ – 2024 बन जाएगा बदलाव का साल

गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में भर्ती के नाम पर युवाओं से खिलवाड़ हुआ है। तमाम उद्योग बंद हो चुके हैं, जो हैं, उनमें भी कई बंदी की कगार पर हैं।

Hindustan Global Times: प्रिंट न्यूज़,
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड, (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

कहा, गन्ने का खरीद मूल्य भी घोषित नहीं हुआ। इसके विरोध में 11 जनवरी को लक्सर में किसान सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। कहा, प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए उनसे रोजगार छिना जा रहा है। 700 से ज्यादा उद्योग बंद हो चुके हैं तो कई बंदी की कगार पर हैं। कहा, वर्ष 2016 में जितने कर्मचारी बीएचईएल में थे, उसके एक चौथाई कर्मचारी भी बीएचईएल में नहीं है।

बोले- सरकार बताए कितने लोगों को किया भर्ती
पदयात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह सजवान, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, सुरेंद्र कुमार, रामयश सिंह, सतपाल ब्रह्मचारी, सुरेंद्र सिंह सजवाण, गोदावरी थापली, गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, उर्मिला थापा, मथुरा दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

गांधी की मूर्ति के सामने आएं और बताए कितने लोगों को भर्ती किया प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, राज्य में जो सरकारी पद भरे गए, उनमें 67 प्रतिशत से ज्यादा पद और नियुक्तियां कांग्रेस में हुई। कहा, राज्य में बेरोजगारों को रोजगार के मसले पर सरकार को चुनौती दैते हैं कि सरकार गांधी की मूर्ति के सामने आए और बताए कि कितने लोगों को भर्ती किया है।

Hindustan Global Times: प्रिंट न्यूज़,
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड, (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

Haridwar: रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कभी नहीं बनाते मंदिर, बोले सीएम धामी- जल्द लागू करेंगे समान आचार संहिता

2024 बन जाएगा बदलाव का वर्ष
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते हुए कहा, यदि चाहते हो 2024 बदलाव का साल बने तो आपको अपने को बदला होगा, अपनी दिक्कतों को पीछे रखना होगा, आपस के झंझट हैं तो उसे बाहर रखना होगा।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दून की सड़कों पर उतरे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजीव कॉम्प्लेक्स से गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली। बेरोजगारी के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, बोले ‘हरदा’ – 2024 बन जाएगा बदलाव का साल
Hindustan Global Times: प्रिंट न्यूज़,
शैल ग्लोबल टाइम्स, अवतार सिंह बिष्ट रूद्रपुर उत्तराखंड, (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

एक अन्य बयान में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,अयोध्या का श्रीराम मंदिर देश के सभी नागरिक हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी का है। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा दो सौ सीटों के आकड़ें को भी नहीं छू पाएगी।

बोले- भाजपा श्रीराम का भी राजनीतिकरण कर रही है

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में पुरानी तहसील चौक स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स से राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क तक सांकेतिक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि श्रीराम के प्रति प्रत्येक देशवासी की आस्था है। लेकिन भाजपा श्रीराम का भी राजनीतिकरण कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड के बेरोजगार नौजवानों के साथ राज्य सरकार छलावा कर रही है। आरोप लगाए कि सैकड़ों संघर्षरत संगठन व नौजवान जो अपनी आजीविका की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनको गांधी पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल से दूर धकेल दिया गया है, जो एकता विहार के एक कोने में अपना रोना रोने के लिए मजबूर हैं, ताकि उनके दुखड़े कोई न सुन सके। कहा कि लगभग 200 युवक हाई कोर्ट की चौखट पर अपनी आजीविका की रक्षा के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। ऐसे न जाने कितने और संघर्षरत भाई-बहन हैं।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर 8.8 प्रतिशत हो चुकी है। प्रदेश के सेवा नियोजन कार्यालय में वर्ष 2022 में आठ लाख 82 हजार से अधिक बेरोजगार युवा पंजीकृत थे, जो निरंतर बढ़ता जा रहा है। पदयात्रा में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह कुंजवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सिंह चौहान, सतपाल ब्रह्मचारी, मथुरादत्त जोशी, सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक वर्मा, गोदावरी थापली, गरीमा मेहरा दसौनी आदि मौजूद रहे।