मोदी की रैली में भीड़ ने तोड़े रिकार्डः रामपालरुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की सफलता पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं रैली में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए इस बार बहुत कम समय मिला था। इसके बावजूद भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। प्रधानमंत्री की चुनावी शंखनाद दैली उम्मीद से अधिक सफल रही। पूरे लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मोदी मैदान पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ के चलते मोदी मैदान छोटा पड़ गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक रैली से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। रैली की सफलता ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बढ़त दिलाने का काम किया है। रैली को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट प्रचंड बहुमत के साथ इस नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र को जीतने जा रहे हैं । रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की इस रैली के बाद नैनीताल सीट के साथ साथ प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तपती धूप में जो लोग भी रैली में पहुंचे हैं उनका यह त्याग बेकार नहीं जायेगा।
शंखनाद रैली में मेयर रामपाल का बड़ा कद ,आपको अवगत करा दे रामपाल मेयर रहते हुए रुद्रपुर में विकास की झड़ी लगा दी थी। अपना कार्यकाल पूरा होने के उपरांत भी उन्होंने 100 से ज्यादा कार्यों का शिलान्यास किया ।जो अभी भी गतिमान है। उन्हीं के संघर्षों को देखते हुए रुद्रपुर नगर निगम की जनता रामपाल के मार्गदर्शन में मोदी मैदान की और कुच कर गई।
Spread the loveरुद्रपुर,मेयर प्रत्याशी श्री विकास ने आज प्रातः नगर निगम के वार्ड नंबर 32 भूरारानी , हंस विहार फेस 01 , स्वागत एंक्लेव, वसुंधरा फेस 2 कॉलोनी, आदि कालोनियों […]
Spread the loveराज्य के भीतर स्थानीय निकायों में सभी स्तरों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के पिछड़ेपन की प्रकृति और उसके निहितार्थों की समसामयिक एवं अनुभवजन्य तरीके से गहन जांच करने […]
Spread the loveउनकी बहुउद्देशीय सहकारी समिति किमसार से 400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। सहकारिता विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में […]