मोदी की रैली में भीड़ ने तोड़े रिकार्डः रामपालरुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की सफलता पर निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं रैली में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए इस बार बहुत कम समय मिला था। इसके बावजूद भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। प्रधानमंत्री की चुनावी शंखनाद दैली उम्मीद से अधिक सफल रही। पूरे लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मोदी मैदान पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ के चलते मोदी मैदान छोटा पड़ गया। रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक रैली से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है। रैली की सफलता ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को बढ़त दिलाने का काम किया है। रैली को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट प्रचंड बहुमत के साथ इस नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र को जीतने जा रहे हैं । रामपाल सिंह ने कहा कि मोदी की इस रैली के बाद नैनीताल सीट के साथ साथ प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तपती धूप में जो लोग भी रैली में पहुंचे हैं उनका यह त्याग बेकार नहीं जायेगा।
शंखनाद रैली में मेयर रामपाल का बड़ा कद ,आपको अवगत करा दे रामपाल मेयर रहते हुए रुद्रपुर में विकास की झड़ी लगा दी थी। अपना कार्यकाल पूरा होने के उपरांत भी उन्होंने 100 से ज्यादा कार्यों का शिलान्यास किया ।जो अभी भी गतिमान है। उन्हीं के संघर्षों को देखते हुए रुद्रपुर नगर निगम की जनता रामपाल के मार्गदर्शन में मोदी मैदान की और कुच कर गई।
Spread the love उत्तराखंड कांग्रेस केवरिष्ठ उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारीसंयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने ऋषिकेश के जाने-माने पत्रकार और प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी […]
Spread the loveउत्तराखण्ड स्वयं हिन्दू राष्ट्र,महासंघ प्रदेश,मीडिया प्रभारी पंकज सिंह जी बताया दिल्ली में संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम सम्मलित होने सौभाग्य प्राप्त हुआ l भारत आए तमाम,महान,तपस्वी,विद्वान साधु, संतो आशीर्वाद […]
Spread the love अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण […]