किच्छा मंडी गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा का जोरदार स्वागत, 14 दिसंबर को ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत दिल्ली कूच का ऐलान

Spread the love

किच्छा। जिला उधम सिंह नगर के कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा के दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार किच्छा मंडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकमत से निर्णय लिया कि 14 दिसंबर को “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान के तहत सभी कांग्रेसजन अपनी निजी वाहनों से दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली रवाना होंगे।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वे हर न्याय पंचायत, ग्राम सभा और वार्ड में बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि सक्रिय पदाधिकारियों, नगर अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा। संगठन में कोई भी व्यक्ति संगठन से ऊपर नहीं है, सभी को साथ लेकर चलना ही कांग्रेस की ताकत है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय, उत्तराखंड कांग्रेस सचिव विनोद कोरंगा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बजाज, फिरदौस सलमानी, अरुण तनेजा, हांजी रईस अहमद, एम.यू. खान, बंटी पपनेजा, खालिद जावेद, एडवोकेट रिजवान सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा वर्ग विशेष को परेशान किया जा रहा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस को मजबूती से आवाज उठानी होगी। इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग आवश्यक है।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जिले में संगठनात्मक एकता के साथ कार्य किया गया तो आने वाले समय में उधम सिंह नगर की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love