


नई दिल्ली। ‘दिल्ली हिंदी साहित्य सम्मेलन’ द्वारा प्रस्तावित ‘साहित्यकार • सम्मान 2024’ के लिए प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार के उपरांत ‘चयन समिति’ द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए साहित्यकारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के अनुसार डॉ. ओंकार त्रिपाठी को सम्मेलन साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मान किया जाएगा।
डॉ. ओंकार त्रिपाठी देश के वरिष्ठ गीतकार हैं और मूलरूप से ग्राम कमालपुर पिकार, पोस्ट मुबारकपुर पिकार, जिला अंबेडकर नगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वर्तमान में शाहदरा दिल्ली में रहते हैं। साहित्य के क्षेत्र में एक प्रबंध काव्य और तीन गीत संकलन प्रकाशित हैं। इसके साथ ही डॉ. त्रिपाठी ने द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा और हिंदी पत्रिका मंजरी का संपादन किया है और ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ ‘भारत के भारत रत्न’ और ‘भारत के अशोक चक्र विजेता’ नामक ग्रंथों का संकलन भी किया है।
इस सम्मान में अंग वस्त्र, प्रमाणपत्र, प्रतीक चिन्ह के साथ साथ 11000 (ग्यारह हजार) की नगद राशि प्रदान की जाएगी।
यह सम्मान समारोह 1 सितंबर 2024 को सायं 4:30 बजे हिंदी भवन, निकट आई.टी.ओ, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।


डॉ. ओंकार त्रिपाठी ने बयान जारी किया
हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर

