इजरायल-हमास के बीच 2 सालों से चल रहे संघर्ष के रुकने की स्थिती बनी थी, लेकिन सब हवा में उड़ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष रुचि लेते हुए गत 11 अक्टूबर को दोनों के देशों के बीच सीज फायर कराया था।

इस पर दोनों देशों ने सहमति जताकर पीस प्लान पर साइन भी किया। ट्रंप ने खुद इजरायल जाकर दोनों देशों से बंदियों को रिहाय कराया। लेकिन यह शांति काल ज्यादा चल नहीं पाया। सीज फायर के कुछ ही दिन में उल्लंघन शुरू हो गया। वहीं गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय का दावा है कि युद्धविराम के बाद से इजराइल ने 47 बार उल्लंघन किया है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

सीज फायर के उल्लंघन के लिए इजरायल और हमास दोनों एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी और हवाई हमले लगातार जारी हैं। इजरायल ने हमास पर सीज फायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गाजा में एयर स्ट्राइक की। जबकि हमास ने इजरायल को सीज फायर के उल्लंघन का दोषी ठहराया।

वहीं इजराइली सेना का कहना है कि हमास ने गाजा के दक्षिणी हिस्से रफा में इजराइली सैनिकों पर बीते 48 घंटों में रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड और स्नाइपर हमले किए हैं। ये हमले उस क्षेत्र में हुए जहां इजराइली सैनिक तैनात हैं और जिसे युद्धविराम समझौते में येलो के रूप में प्रतिबंधित किया गया है।

इजरायल का कहना है कि इसके जवाब में IDF ने एयर स्ट्राइक किया। उधर गाजा में सरकारी मीडिया ने दावा है कि सीज फायर के बाद से इजराइल पर 47 बार उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Advertisement