कुमाऊं मंडल के डीआईजी डॉ.योगेंद्र सिंह रावत के द्वारा आज रुद्रपुर स्थित जिला पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान डीआईजी के निरीक्षण उस वक्त हड़कंप मच गया,जब टियर गन से सेल फायर करने के दौरान एकाएक सेल फट गया,जिसकी चपेट में आने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ TC और पुलिस लाइन के रिजर्व इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट घायल हो गए…इसके बाद आनन-फानन में में SSP और RI को पुलिसकर्मी रुद्रपुर के किच्छा रोड पर स्थित निजी क्षेत्र के जिले के सबसे बड़े अस्पताल द मेडिसिटी ले गए,जहां प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों अधिकारियों को छुट्टी दे दी गई है…इस दुर्घटना में जहां एक तरफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हाथ के पंजे में चोट आई है और वहीं दूसरी तरफ मौके पर मौजूद रिजर्व इंस्पेक्टर की उंगलियों में चोट आई है…द मेडिसिटी अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक छाबड़ा,राहुल चंद और रोहतास बत्रा भी अस्पताल पहुंच गए थे…. जिस दौरान चिकित्सक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और रिजर्व इंस्पेक्टर का इलाज कर रहे थे उसे दौरान अस्पताल के तीनों निदेशक वहां मौजूद थे….इस पूरे मामले में गनीमत यह रही की दुर्घटना में दोनों अधिकारियों को ज्यादा चोट नहीं आई है….बहरहाल इस दुर्घटना के बाद अस्पताल से प्रारंभिक इलाज लेने के बाद SSP मंजूनाथ TC मेडिसिटी अस्पताल से सीधे घर के लिए रवाना हो गए और डॉक्टरों ने SSP को फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।
Spread the loveसाथ ही स्कूल की फीस, किताब, प्रवेश शुल्क और मान्यता की जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। ताकि स्कूल में अपने बच्चे का दाखिला दिलाने […]
Spread the love कार्यक्रम की डिटेल उपरोक्त पत्र को निमंत्रण पत्र के रूप में स्वीकार करें शैल परिषद हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर शैल परिषद अध्यक्ष […]
Spread the loveगवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड । शाखा उधम सिंह नगरHindustan Global Times, Avtar Singh Bisht, journalist from Uttarakhandरुद्रपुर ,दिनांक 16.09. 2023 रुद्रपुर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक का […]