हर ग्रह एक निश्चित समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और जब एक ही राशि में एक से अधिक ग्रह का योग होता है तो त्रिग्रही योग का निर्माण होता है। इस बार यह योग मिथुन राशि में बन रहा है।

Spread the love

जून के महीने में करीब 50 साल बाद ग्रहों के देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजा बुध का मिथुन राशि में संयोग हो रहा है। जिससे इस शुभ योग का निर्माण होगा इन तीन राशि वालों की किस्मत चमकेगी।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

सूर्य, बुध और गुरु का संयोग तुला राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है करियर में नए मौके मिल सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल पाएगी। नौकरी पेशा में लगे लोग अपने लिए बेहतर सूचना पा सकते हैं।

इस शुभ संयोग से मीन राशि वालों के तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वह जातक जो रियल एस्टेट प्रॉपर्टी वह जमीन संबंधी कारोबार करते हैं उनको बड़े लाभ हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही सम्मान भी बढ़ सकता है अचानक धन की प्राप्ति होगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

अचानक धन की प्राप्ति होगी शादीशुदा जीवन शानदार बीतेगा। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल है विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्र जातकों की तैयारी रंग लाएगी। जीवन में खुशहाली के रास्ते खुलेंगे पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।


Spread the love