साल 2025 से हर व्यक्ति को उम्मीदें हैं। पिछले वर्षों की कमियों, कमजोरियों को भुलाकर नए साल में नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना है। हर व्यक्ति चाहता है नया साल उसके लिए बेहतर साबित हो।

Spread the love

इस बात को यदि ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो नए साल में सभी को कुछ अच्छा मिलने वाला है।

प्रिंट मीडिया, शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)

लोगों की उम्मीदें, आशाएं, सपने पूरे होने वाले हैं और वे अपने जीवन की कमियों को दूर कर पाएंगे। हालांकि यह सभी राशि के जातकों के लिए एक समान नहीं होता है। कुछ को कम तो कुछ को अधिक मिलेगा। आइए ज्योतिष की दृष्टि से जानने का प्रयास करते हैं साल 2025 किन राशि के जातकों के लिए लकी रहने वाला है।

वैदिक ज्योतिष की नजर में साल 2025 में पांच राशियों की किस्मत खुलने वाली हैं, बाकी राशियों को भी उनके कर्मों के अनुसार शुभाशुभ फल मिलेंगे।

यह पांच राशियां हैं वृषभ, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन। आइए शुरुआत से जानते हैं सभी राशियों का हाल।

मेष : इस राशि के लिए साल 2025 कुछ मायनों में बेहतरीन रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं और अब तक उसने धरातल पर आकार नहीं लिया है तो यह साल आपको अच्छी सफलता देने वाला है। आपके सारे काम पटरी पर आ जाएंगे और विशेषकर आपके राशि स्वामी मंगल से संबंधित कामों में अच्छा लाभ् मिलने वाला है। जैसे जमीन से जुड़े मामले, कृषि, जमीन से पैदा होने वाली वस्तुएं लाभ देंगी। खनिज पदार्थों के कामों में लाभ मिलेगा। यह साल आपकी शारीरिक परेशानियां बढ़ाने वाला रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। धन का खर्च भी अधिक होने वाला है। परिवारजनों से तालमेल बैठाने में भी कठिनाई आ सकती है।

Love Horoscope 2025: नया साल करेगा प्रेम की बौछार, जानिए किसे मिलेगा सच्चा प्यार? कैसी रहेगी लव-लाइफ?

वृषभ :इस राशि के लिए साल 2025 वाकई में किस्मत खोलने वाला रहेगा। आपको इस साल लग्जरी लाइफ मिलने वाली है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सुखद और मनोरंजक यात्राएं होंगी। आपका प्रेम संबंध इस साल परवान चढ़ेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। अनेक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। रोग दूर होंगे। इस साल आपकी आर्थिक लाइफ मजबूत रहेगी। अनेक माध्यमों से पैसा आएगा और उसे अपनी सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। आपने जो योजनाएं अपने लिए बना रखी हैं वे सफल होंगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।

मिथुन :यह साल आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी राशि का स्वामी बुध संकेत दे रहा है कि आपको प्रत्येक क्षेत्र में विवेकपूर्ण निर्णय लेने होंगे। किसी भी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ते हुए स्वयं करना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। महत्वपूर्ण यात्राएं इस साल होने वाली हैं। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन पर जाएंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में यह साल लाभ देने वाला साबित होगा। आप कर्ज चुकाने में सफल होंगे। भूमि, भवन, अचल संपत्ति खरीदने का सोच रहे हैं तो इस साल आप अपनी ये इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Career Horoscope 2025: किन्हें मिलेगी सफलता, कौन होगा असफल? नए साल में कैसा रहेगा सभी राशियों का करियर?

कर्क : आपका राशि स्वामी चंद्र यह संकेत दे रहा है कि साल 2025 आपको बहुत कुछ अच्छा देने वाला है किंतु ध्यान रहे आपकी मानसिक स्थिति अनेक बार गड़बड़ाएगी। आप किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। आपको अपने निर्णय लेने के लिए दूसरों के भरोसे रहना पड़ सकता है। आपके लिए साल 2025 में कुछ ऐसे काम होने वाले हैं जिन्हें पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत हैं। अच्छा धन आएगा और आपके सारे कर्ज चुकता हो जाएंगे। नए साल से जो उम्मीदें आपने लगा रखी हैं वे सब पूरी होने वाली है खासकर रिश्तों में काफी गर्माहट आएगी। जो लोग आपको भुला चुके हैं या आपको छोड़ चुके हैं वे एक बार फिर आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे।

सिंह : सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 नई उम्मीदों के साथ नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। नई उम्मीदें वे हैं जो आप अपने लिए अच्छा चाहते हैं, वे सारी आकांक्षाएं पूरी होंगी और नई चुनौतियां वे हैं जो आपको पीछे खींचने का प्रयास करेंगे और उनसे जूझना, उन्हें परास्त करना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि आप विवेकपूर्ण निर्णय लेकर सारी मुश्किलों को दूर करने में सफल हो जाएंगे। आर्थिक लाभ अच्छा मिलने वाला है। भूमि, भवन, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रिश्तों की दरारें दूर होंगी। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। रोग भी अपेक्षाकृत इस साल कम परेशान करेंगे। धार्मिक पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा।

यह पढे़ं: Aries Yearly Horoscope 2025: नए साल में मेष राशि वालों को मिलेगी सफलता? पढ़िए वार्षिक राशिफल

कन्या :आपके लिए साल 2025 अत्यंत शुभ रहेगा। एक तरह से कहा जाए तो आपके लिए किस्मत खोलने वाला रहेगा यह साल। राशि स्वामी बुध जब-जब सूर्य के साथ बैठेगा बुधादित्य योग बनाएगा और आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। आप इस साल अपने लिए कुछ बेहतरीन निर्णय लेंगे जो आपको लाइफ टाइम लाभ देते रहेंगे। आपकी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी जो आर्थिक लाभ के साथ एक स्थायित्व भरा जीवन प्रदान करेंगी। पारिवारिक संबंध इस साल मजबूत रहने वाले हैं। अनेक मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। निवेश के लिए यह साल शानदार रहने वाला है।

तुला : साल 2025 आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राशि स्वामी शुक्र की स्थिति मजबूत तो रहेगी लेकिन यह आपकी कुंडली की दशा पर निर्भर करेगा कि आपको कितना लाभ होगा और कितनी हानि। यह साल आपके रिश्तों को कमजोर करेगा चाहे वे परिवार से हों, जीवनसाथी से हों या दोस्तों से। आपको अपने कीमती समय में से इन सभी को समय देना होगा वरना लोग आपसे छूट जाएंगे और आप पछताते रह जाएंगे। आर्थिक लाभ के लिए साल अच्छा है, मेहनत के अनुसार आपको धन लाभ होता रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा जिसे आप स्वीकार करेंगे।

वृश्चिक :साल 2025 मंगल का साल है और वृश्चिक राशि के लिए अत्यंत श्रेष्ठ रहने वाला है। यह साल आपको बहुत कुछ देने वाला है। भूमि, भवन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह निश्चित रूप से साकार होगी। यदि कृषि की भूमि, फार्म हाउस आदि भी खरीदना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। परिवार के साथ आपको तालमेल बनाने में कठिनाई नहीं आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ जबर्दस्त होने वाला है। किस्मत साथ देगी और आप वे सब काम कर पाएंगे जो करना चाहते हैं। मित्रों के साथ सुखद यात्राएं होंगी। नए काम प्रारंभ करेंगे जो लाभ देंगे। अविवाहितों के विवाह के लिए साल बेहतर है।

धनु : साल 2025 धनु राशि के जातकों के लिए कुछ बड़ी सौगातें लेकर आने वाला है। यह आपको वो सब देगा जिसके आप हकदार हैं। आपकी सारी आकांक्षाएं पूरी होने वाली हैं और आप एक सुखद जीवन की ओर अग्रसर होंगे। आर्थिक लाभ जबर्दस्त होने वाला है। कोई ऐसी संपत्ति मिलने वाली है जिसके बारे में आपको अभी तक पता नहीं था। कोई पैतृक या अनजानी संपत्ति। इस साल आपकी यात्राएं बहुत होने वाली हैं और उन यात्राओं से धन और सम्मान दोनों अर्जित करोगे। आपके पारिवारिक जीवन के लिए यह साल लाभदायक रहेगा। नए काम प्रारंभ करेंगे और वे साझेदारी में करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा।

मकर : साल 2025 मकर राशि के जातकों के लिए बड़े बदलाव वाला रहेगा। आपके जीवन के साथ आपके कामकाज में भी बदलाव आने वाले हैं। आप अब तक जो काम कर रहे हैं उनसे हटकर अपनी रुचि के अनुसार काम कर पाएंगे। उनसे पैसा भी अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में जो लोग छूट चुके हैं वे जुड़ने वाले हैं और जो करीब हैं वे दूर हो सकते हैं। इसलिए अपने व्यवहार में संतुलन बनाने का प्रयास करना होगा। शनि की साढ़ेसाती समाप्त होने के बाद आपके जीवन में स्थिरता आएगी और आप एक संतुलित जीवन की ओर बढ़ेंगे। धन आएगा, सम्मान और सुख-संपत्ति भी मिलने वाली है।

कुंभ :साल 2025 कुंभ राशि के जातकों के लिए किस्मत खोलने वाला रहेगा। आप वो सब हासिल कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं। शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया चलने का लाभ मिलेगा। भरपूर धन आएगा और उसका इस्तेमाल निवेश में करेंगे। साथ ही आपका भौतिक जीवन मजेदार रहने वाला है। कर्ज चुकाने में सफल होंगे। बड़ा वाहन घर में आएगा। परिवार और रिश्ते मजबूत रहेंगे। मांगलिक प्रसंग आएंगे। बड़ी आर्थिक साझेदारी लाभ देगी। आप नए काम काज प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं और उसमें लाभ भी होंगे। पैसों का सही उपयोग अपनी लाइफ स्टाइल को अपग्रेड करने में करेंगे।

मीन : मीन राशि वालों की किस्मत साल 2025 में चमकने वाली है। प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा और पैसा अनेक माध्यमों से आएगा किंतु आपको अपने परंपरागत काम जैसे जॉब, बिजनेस को छोड़कर वो काम करने होंगे जो आपकी रुचि और पसंद के अनुरूप हों। भाग्य को बल मिलने से आपके सारे काम व्यवस्थित तरीके से और समय पर होंगे। रिश्तों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के साथ तालमेल ठीक रहेगा। करियर में ग्रोथ आएगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। यह आपको नाम और सम्मान दोनों देने वाला है। आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।’

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ बुं बुधाय नम:।’

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ कें केतवे नम:।’

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। थकान रह सकती है। आय में निश्चितता रहेगी।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ सों सोमाय नम:।’

चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- – ‘जपें ॐ बुं बुधाय नम:।’

धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।Vaikunta Ekadashi 2025 : जनवरी माह में वैकुंठ एकादशी कब है? जानें सही डेट

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।’

स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।’

रोमांस में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।’

आज विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।’

मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।’

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ‘जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।’

यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।


Spread the love