

रुद्रपुर।आवास विकास, रुद्रपुर निवासी स्वर्गीय श्रीमती परमजीत कौर खरबंदा के देहावसान के उपरांत उनके पुत्र तजिंदर सिंह खरबंदा एवं सुखविंदर सिंह खरबंदा द्वारा नेत्रदान की सहमति देकर मानवता की मिसाल पेश की गई। इस पुण्य कार्य से दो दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी आएगी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
नेत्रदान की इस प्रक्रिया को भारत विकास परिषद, रुद्रपुर के संजय जी, संजय ठुकराल, ‘सोचो डिफरेंट’ संस्था के संदीप चावला, विकास भुसरी, तथा परिजनों तजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, इंद्रप्रीत कौर, मंदीप कौर, गुरबाज चावला, अपार सिंह, अमरजीत कौर, अमरजीत सिंह, गुरशरण सिंह, अभिजीत सिंह, जगजीत सिंह एवं परविंदर सिंह के सहयोग से संपन्न कराया गया।
रुद्रपुर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस. के. मित्तल की उपस्थिति तथा डॉ. एल. एम. उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत द्वारा सफलता पूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारत विकास परिषद एवं ‘सोचो डिफरेंट’ संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इस पुण्य कार्य में योगदान देने की अपील की।
यह नेत्रदान समाज को जागरूक करने वाला एक प्रेरणादायी उदाहरण है।




