Hindustan Global Times उत्तराखंड राज्य की२३वी वर्षगांठ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतारा बिष्ट के द्वारा मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का जताया आभार, प्रत्येक राज आंदोलनकार्यो को ₹15000 पेंशन की करें मांग, 1 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा शहीद स्मारक खटीमा से गई घोषणाओं का हुआ निस्तारण,

Spread the love

गैरसैंण में बोले सीएम धामी-आंदोलनकारियों को आरक्षण के मुद्दे पर जल्द बुलाएंगे विस सत्र

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) मे राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ मनाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भराड़ीसैंण विस परिसर में पहुंचकर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने सरकार की ओर से कराए गए जनहित के कार्यों को गिनाया और राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर जल्द ही विधानसभा का सत्र आहूत करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा हमारा प्रदेश आज 23 वर्ष का हो गया है। इस 23वें साल में उत्तराखंड ने देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून को लागू होते हुए देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृशक्ति के हित में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है। शिक्षा एवं खेल नीति के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य में चारधाम, कैंचीधाम एवं कांवड़ यात्रा के माध्यम से नए रिकॉर्ड बन रहे है। प्रदेश में रोड, रेल, रोपवे निर्माण के क्षेत्र सहित बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु लैंड जिहाद एवं लव जिहाद को रोकने के लिए सख्ती से काम किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी अवतार सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा
जिला अधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज सिंह, विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर, मेयर रूद्रपुर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा अवतार सिंह बिष्ट राज्य आंदोलनकारी
पुलिस लाइन रुद्रपुर में सभा को संबोधित करते अवतार सिंह
जिला प्रशासन के द्वारा अवतार सिंह बिष्ट का स्वागत
राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति

रूद्रपुर 09 नवम्बर 2023- राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ जनपद में धूमधाम से मनाई गई। जनपद स्तरीय कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में सम्पन्न हुआ। विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा सहित बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा तथा राज्य आन्दोलनकारियों व अन्य अधिकारियों द्वारा राज्य आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया तथा राज्य आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्याक्रम का शुभारम्भ राज्य आन्दोलन के दौरान खटीमा गोलीकाण्ड के शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कड़े संघर्ष के बाद राज्य मिला है, राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलनकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहूती दी गई तथा जेल में अनेकों यातनाएं सही है और राज्य निर्माण में मातृ शक्ति ने बहुत बड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण हेतु आधार शिला का काम किया है। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रवासी सोचते थे कि विकास होगा या नहीं,
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मानवीय संवेदनाओं, मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन कर, आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी जी के विकास के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में जो भी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को आदर्श मानतें हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिडकुल का नाम एनडी वितारी जी के नाम पर रख तथा उनकी मूर्ति की भी स्थापना की।
उन्होंने कहा कि राज्य ने इन 23 वर्षों के सफर में बहुत कुछ पाया है और भी बहुत कुछ पाना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव है और कई अरब रूपये की योजनाएं उत्तराखण्ड को दी है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प लिया कि 2025 तक अपने राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुमुॅखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग पनपेंगे तो रोजगार के नए-नए अवसर भी पैदा होंगे, इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री आगे बढ़ रहे हैं और अब तक उद्योगपतियों के साथ लगभग 1.24 लाख करोड़ के एमओयू साइन हो चुके है।
उन्होंने कहा कि राज्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृति आस्था का केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व के लोग राज्य में आने के लिए ललायलित रहते हैं। उन्होंने कहा कि मानस खण्ड को विशेष पहचान देने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं और मास्टर प्लान भी तैयार किये जा रहे हैं तथा मानस खंड आध्यात्मिक विकास की यात्रा में बढ़ते जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में आन्दोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी कानून, धर्मान्तरण विरोधी कानून, नजूल नीति समान नागरिक संहिता सहित रूद्रपुर के विकास हेतु मल्टी लेवल पार्किंग, देवभूमि की सीमा पर संस्कृति पर आधारित गेट बनाने, रोड सौन्दर्यकरण, खेल मैदान, मेडिकल कॉलेज आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की मोनीटरिंग हेतु एयरपोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी में उन्हें डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चहुमुंखी विकास हेतु बड़े विजन के साथ ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि खटीमा गोलीकांड की बरबरता को अपनी आंखों से देखा हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में बहुत सारी उपलब्धियां राज्य ने हासिल की हैं और अभी लम्बा सफर तय करना बाक़ी हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया हैं जिसमें हमेशा विकास की संभावनाएं बनी रहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवम शांति व्यवस्था, अवस्थापना विकास सहित उद्योग जगत हेतु आवश्यक सभी सुविधाएं अनुकूल होने के कारण उद्योग जगत के लिए राज्य में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी की संकल्पना है कि वर्ष 2025 में राज्य विकास के क्षेत्र में अग्रणीय राज्य में सर्वोच्च हो। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार के तहत नजूल पर मालिकाना हक की पहल की गई है जिसके अन्तर्गत एक-एक व्यक्ति के दरवाजे पर जाकर ही निःशुल्क पत्रावलियां तैयार कराई जा रही हैं जिसमें सम्बन्धित गरीब व्यक्ति का एक भी रुपया खर्च नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नजूल भूमि पर काबिजों को मालिकान हक दिलाने के सपनो को साकार करने में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा जिन अपेक्षाओं आकांक्षाओं को लेकर राज्य गठन हेतु आन्दोलन किया गया था उनकी भावनाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किये जा रहे है। उन्होने कहा कि चहुमुखी विकास हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। उन्होने कहा कि सभी कर्मचारी तथा अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं ईमानदारी से करे यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। उपस्थित मुख्य रूप से अनिल चौहान ,एसके नैयर,पीसी शर्मा,आंदोलनकारी मातृशक्ति कांति भागुनी,
बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, राज्य आन्दोलनकारी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू आदि द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गये।
कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, पुलिस, वन, शिक्षा, डेरी, स्वंय सहायता समूह, बाल विकास, रेशम, गन्ना, पंचायतीराज, उरेडा, सेवा योजन, सहकारिता, पुलिस विभाग की ओर से उपवा उत्सव से सम्बन्धि सहित 32 विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले यथा- 6 प्रगतिशील किसानो, 28 पर्यावरण पर्यवेक्षकों, 11 शिक्षकों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों आदि को सम्मानित किया गया एवं काजल स्वंय सहायता समूह को पांच लाख का चैक, 07 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, एक को टाई साईकिल, दो को कृतिम पैर, दो को कैलीपर, एक को कान की मशीन आदि वितरीत किये गये।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी डा0 अमृता शर्मा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चौहान, बलराज सिंह राज, सुनील चौहान, अवतार सिंह बिष्ट, पीसी जोशी, कांति भाकुनी, सावित्री जोशी आदि उपस्थित थे।

अहमद नदीम जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890


Spread the love